Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें डरना क्यों है जरूरी? डेल्टा और ओमिक्रॉन के बाद नए वेरिएंट Deltacron की एंट्री

जानें डरना क्यों है जरूरी? डेल्टा और ओमिक्रॉन के बाद नए वेरिएंट Deltacron की एंट्री

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2022No Comments3 Mins Read
images source : google

कोरोना वायरस को दो साल से ज्यादा समय हो गया है. इसके एक के बाद एक नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. डेल्टा और ओमिक्रॉन के बाद अब नया वेरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) आ गया है. ये डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है. ब्रिटेन से डेल्टाक्रॉन के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसने एक बार फिर से हेल्थ एक्सपर्ट्स और लोगों की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि कुछ यूरोपीय देशों फ्रांस, नीदरलैंड और डेनमार्क में इस नए डेल्टाक्रॉन वेरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं.

डेल्टा और ओमिक्रॉन का हाइब्रिड वेरिएंट है डेल्टाक्रॉन

एक्सपर्ट्स की माने तो ये एक सुपर सुपर-म्यूटेंट वायरस, जिसका वैज्ञानिक नाम BA.1 + B.1.617.2 है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है, जिसे सबसे पहले साइप्रस के रिसर्चर्स ने पिछले महीने खोजा था। उस समय तो वैज्ञानिकों ने इसे लैब में हुई एक तकनीकी गलती समझा था. लेकिन अब दुनियाभर से इसके केस सामने आ रहे हैं.

डेल्टा और ओमिक्रॉन का मिलाजुला वेरिएंट

रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल्टाक्रॉन का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वेरिएंट के समान है, साथ ही इसमें ओमिक्रॉन जैसे कुछ म्यूटेशन भी हैं. इसीलिए इसे ‘डेल्टाक्रॉन’ नाम दिया गया है. ओमिक्रॉन को अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वेरिएंट बताया गया है, जबकि डेल्टा वेरिएंट ने पिछले साल कई देशों में कहर बरपाया था.

 

भारत में कितना है खतरा?

ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में डेल्टाक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन फिलहाल भारत में अभी तक इसके मामले नहीं देखे गए हैं. हालांकि कुछ मामलों में ओमिक्रॉन और डेल्टा के मिश्रित संक्रमण जरूर देखने को मिल रहे हैं. कोरोना वायरस के इस वेरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों के साथ बुधवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में इस नए वेरिएंट की रिपोर्ट्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है.

 

डेल्टाक्रॉन के लक्षण

यूरोप की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी फिलहाल डेल्टाक्रॉन को जांच रही है. ऐसे में अभी इस बात का पता लगा पाना काफी मुश्किल है लेकिन ज्यादातर मामलों में यह लक्षण देखें गए हैं.

– तेज बुखार
– कफ
– सूघंने की क्षमता कम या खत्म होना
– बहती नाक
– थकान महसूस होना
– सिरदर्द
– सांस लेने में दिक्कत
– मांसपेशियों या शरीर में दर्द
– गले में खराश, उल्टी और डायरिया

source news: zeenews

Coronavirus covid-19 Deltacron Deltacron Variant faridabadnews faridabadnews24 Learn why it is important to be afraid? Entry of new variants Deltacron after Delta and Omicron Omicron WHO
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.