फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए जिला कारागार का उद्घाटन किया। अपराधी को भी सुधार का मौका मिलना चाहिए। इसलिए मैंने जेल परिसर में आधात्मिक सेंटर बनाने, धार्मिक प्रवचन एवं खेल के लिए भी व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपराधी को भी सुधार का मौका मिलना चाहिए। घृणा अपराध से करें, अपराधी से नहीं। कैदियों को प्रताड़ित नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व का विकास करें। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों के मानसिक, धार्मिक व सामाजिक विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जेल…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने ओल्ड फरीदाबाद वार्ड नंबर 29 शिव मंदिर रोड से सरपंच डेयरी तक 71 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। 16 फुट की इस रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल भी लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद बहुत पुराना और ऐतिहासिक शहर है। यहां पर बिजली, पानी, सीवर और सड़कें इन सब की समस्या दशकों से थी। अब हमारी सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान कर रही है। पानी और सीवर की नई लाइन डाली गई है और अब फरीदाबाद में ज्यादा से ज्यादा सड़के…
फरीदाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम वाटर सप्लाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव आज नगर निगम सभागार के प्रांगण में, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सचिव सुनील चिंडालिया, उप प्रधान कमला की देख रेख तथा संघ के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, वरिष्ठ नेता दलीप बोहत, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज कुमार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव…
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ सुशील गुप्ता ने प्रवासी नेता संतोष यादव को राजपुरा, पटियाला सहित कई विधानसभा में प्रवासियों के बीच आम आदमी पार्टी प्रचार की जिम्मेदारी दी।इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता सहित आम आदमी पार्टी के आला अधिकारी पंजाब में डेरा जमाए बैठे हैं और फ़रीदाबाद से इस समय प्रवासी नेता संतोष यादव टीम के साथ पंजाब में है।और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है ।
नई दिल्ली : तीन साल पहले आज 14 फरवरी (14 February) के दिन भारत के सैन्य बल पर एक बड़ा आतंकी हमला (Pulwama attack) किया गया था। एक ऐसा हमला जिससे पूरा देश दहल उठा था। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए भयानक आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ (CRPF) के जवान शहीद हो गए थे। आज इस आतंकी हमले की तीसरी बरसी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा तीन साल पहले आज के दिन पूरा देश…
मुंबई : वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में लोग प्यारऔर रिश्तों को लेकर खूब बातें कर रहे हैं। बहुत से लोग इस हफ्ते में अपने प्यार को प्रपोज करते हैं या करना चाहते हैं। हालांकि कई दफा ऐसा भी होता है कि कोई किसी को मन में प्यार कर रहा होता है लेकिन सामने वाले के मन की बात पता ना होने से उससे कहने से ड़रता है। बहुत सारे लड़कों के मन अपनी किसी दोस्त को लेकर मन में ये सवाल अक्सर ही आता है कि वो उसको पसंद भी करती है या सिर्फ दोस्त ही मानती है।…
नई दिल्लीः दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले विदेशी यात्रियों को अब सात दिनों तक अनिवार्य पृथकवास के नियम के अनुपालन की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का नया कोविड-19 दिशानिर्देश सोमवार से प्रभावी हो रहा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर केंद्र सरकार द्वारा जारी संशोधित कोविड-19 दिशानिर्देश का अनुपालन हो। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हवाईअड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 10 फरवरी को विस्तृत दिशानिर्देश…
भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 34,113 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,26,65,534 हो गई है जबकि करीब 37 दिनों बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर पांच लाख से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, covid-19 के दैनिक मामले लगतार आठवें दिन एक लाख से कम हैं। इस बीमारी से 346 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गई है मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,78,882 रह गई है जो संक्रमण के कुल…
नई दिल्ली : Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. अब आपका सफर और भी आसान होने वाला है क्योंकि आज से रेलवे ने एक बड़ी सुविधा को फिर से शुरू कर दिया है. इंडियन रेलवे (Indian Railways) की तरफ से फैसला किया गया है कि आईआरसीटी (IRCTC) 14 फरवरी यानी आज से सभी ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ खाना मिलने लगा है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2020 को रेलवे की तरफ से खान-पान की सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. प्रीमियम ट्रेनों में 21 दिसंबर से शुरू हुई सर्विस कोरोना…
बिजनेस करने वालों को अक्सर मुनाफे और नुकसान को लेकर आशंका बनी रहती है. विशेष रूप से जब नए कारोबार शुरू करने की होती है तो तनाव और भी बढ़ जाता है. परंतु, हस्तरेखा शास्त्र में इसका सरल तरीका बताया गया है. यानी बिना किसी हस्तरेशा विशेषज्ञ का पास गए खुद हथेली की रेखाओं को देखकर अपने बिजनेस का भविष्य जान सकते हैं. ऐसे में यदि आप भी नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो हथेली की इन रेखाओं को जरूर देख लें. शनि और शुक्र की रेखाएं अगर हथेली में शनि पर्वत की स्थिति सही नहीं या…
