Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नूंह में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली जिला कारागार का उद्घाटन CM मनोहर लाल द्वारा

नूंह में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली जिला कारागार का उद्घाटन CM मनोहर लाल द्वारा

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2022No Comments9 Mins Read

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए जिला कारागार का उद्घाटन किया। अपराधी को भी सुधार का मौका मिलना चाहिए। इसलिए मैंने जेल परिसर में आधात्मिक सेंटर बनाने, धार्मिक प्रवचन एवं खेल के लिए भी व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपराधी को भी सुधार का मौका मिलना चाहिए। घृणा अपराध से करें, अपराधी से नहीं। कैदियों को प्रताड़ित नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व का विकास करें। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों के मानसिक, धार्मिक व सामाजिक विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जेल सुधार गृह के रूप में कार्य कर रही हैं और बंदियों के सुधार की तरफ सरकार का पूरा फोकस है। हरियाणा की जेलों में आध्यात्मिक या साधना केंद्र भी बनाए जाने का प्रावधान है ताकि वे मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए ध्यान लगा सकें। जेल सुधार गृह के रूप में बंदियों के आचरण, व्यवहार में परिवर्तन लाकर उन्हें समाज के लिए अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को जिला नूंह में नवनिर्मित जिला कारागार का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपराध से घृणा करनी चाहिए न कि अपराधी से। ऐसे में अपराधियों के सुधार के लिए जेल परिसर में बेहतर वातावरण बंदियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों की निरंतर काउंसलिंग प्रक्रिया की जा रही है तथा जेल से रिहा होने के बाद पुलिस विभाग बाद में भी उनकी काउंसलिंग करेंगे, ताकि उनमें अपराधिक प्रवृति पुनः न आए। उन्होंने जेल प्रशासन से कहा कि कैदियों को प्रताड़ित नहीं करना है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए ताकि वे जेल से बाहर आकर अच्छे नागरिक के रूप में समाज में स्थापित हो सकें। अपराधी को भी सुधार का मौका मिलना चाहिए; उन्होंने कहा कि जेलों में बंदियों के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान भी तैयार किए जाएं। प्रदेश में अच्छी जेलें बनाई जा रही हैं और बंदियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए की कई घोषणाएं –
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश की 20वीं जेल के रूप में शुरू हो रही जिला नूंह जेल परिसर में घोषणा की कि पुलिस विभाग की तर्ज पर जेल वार्डन के रूप में 18 साल की अच्छी सर्विस करने के बाद वार्डर को इक्जैम्टी हैड वार्डर बनाया जाएगा। जेल अधीक्षकों को अन्य अधिकारियों की तर्ज पर सरकारी कार्य के लिए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। जेल अधीक्षक व इससे उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों को वर्दी भत्ता दिया जाएगा ताकि वे भी वर्दी में नजर आएं। इसी प्रकार जेल विभाग में भी पुलिस विभाग की तर्ज पर राष्टपति मेडल के बाद नौकरी में सेवा विस्तार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल विभाग में खाली पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएंगी।
जेल में ड्यूटी करने वाले डाक्टर्स को ग्रामीण क्षेत्र की ड्यूटी से मिलेगी छूट –
मुख्यमंत्री ने जेल परिसर के शुभारंभ अवसर पर घोषणा की कि जेल में ड्यूटी देने वाले स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स को ग्रामीण क्षेत्र की ड्यूटी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। जेल की सर्विस को ही ग्रामीण क्षेत्र की ड्यूटी के बराबर माना जाएगा।
धार्मिक प्रवचनों से होगा अपराधी जीवन में बदलाव –
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थितियां किसी भी रूप से अपराध की ओर ले जा सकती हैं। ऐसे मेें सुधार का अवसर अपराधी के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में धार्मिक प्रवचनों का समावेश करवाते हुए आपराधिक लोगों के मानसिक विकारों में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रवचनों से ही अपराधी जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।
68 करोड़ की लागत से बना नूंह जिला कारागार –
मुख्यमंत्री ने बताया कि नूंह के गांव सलंबा में साढ़े 29 एकड़, पांच कनाल में 68 करोड़ रुपये की राशि से जिला कारागार बनाया गया है। जेल की सुरक्षा के लिए तीन बाउंड्री हैं। इसमें निगरानी के लिए अंदर छह वाच टावर बनाए गए हैं। जेल में एक अस्पताल, लाइब्रेरी, कैंटीन, सुरक्षा के लिए अलग सेल, एडमिन ब्लॉक, कंट्रोल रूम, कैदियों के काम करने के लिए एक शेड बनाया गया है। इसमें कैदियों के लिए 12 बैरक हैं, जिनमें 5 बैरक पुरुष कैदियों व एक बैरक महिला कैदियों के लिए व कुछ अन्य बैरक बनाए गए हैं। जेल में 12 बैरक में कुल 846 कैदियों को रखा जा सकता है। इस जेल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा बनाया गया है।
जेलों में बंदियों की संख्या घटनी चाहिए – रणजीत चौटाला
जेल परिसर नूंह के शुभारंभ अवसर पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि नूंह जिला में सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त जेल बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि जेलों में बंदियों की संख्या घटनी चाहिए। समाज में अच्छे नागरिक बनें तथा अपराध से दूर रहेंगे तो निश्चित रूप से बंदियों की संख्या घटेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दिल बहुत बड़ा है, जो निरंतर सिस्टम के सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। बंदियों के लिए अनेक सुविधाएं जेलों में दी जा रही हैं, ताकि वे अच्छे नागरिक के रूप में बाहर आएं।
जेल प्रशासन सुधार की दिशा में सरकार ने किया रोड मैप तैयार – एसीएस
गृह विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने बताया कि यह प्रदेश की 20वीं जेल है जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल की कार्यशैली पूरी पारदर्शिता भरी है और सुरक्षात्मक तरीके से हर कदम पर जेल प्रशासन ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जेल प्रशासन सुधार की दिशा में रोड मैप तैयार किया गया है।
सुरक्षा के लिहाज से परिपूर्ण है जेल – अकील
जेल विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अकील ने बताया कि जेल सुरक्षा के लिहाज से परिपूर्ण है। किसी भी रूप से सुरक्षा से समझौता नहीं है और अत्याधुनिक तकनीक से जेल को कवर किया गया है। मॉडर्न इंटरव्यू रूम सहित, फ्री लीगल एड सर्विस बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल रेडियो कॉन्सेप्ट प्रदेश में शामिल किया गया है जेल परिसर में। स्वच्छता बनाए रखने सहित वीसी रूम, योगा सेंटर सेवाएं भी जेल परिसर में मुहैया कराई जा रही हैं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, हरियाणा पुलिस महानिदेशक पी.के.अग्रवाल, महानिदेशक जेल मोहम्मद अकील, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी डाक्टर आर सी मिश्रा, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, आईजी रेवाडी रेंज एम रविकिरण, आईजी पुलिस प्रशासन सत्येंद्र गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग, सोहना से विधायक संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, नौक्षम चौधरी, वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन, सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
—————————————————–

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों हुए माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान भारत की भावी पीढिय़ों को देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
—————————————————–

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के सैक्टर-109 की पैराडाइसो सोसाइटी में घटी दर्दनाक घटना से आहत परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह झकझोर देने वाली घटना है और ऐसा भविष्य में न हो, इसके लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार शाम को सोसाइटी के टावर-4 की छठी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा नीचे की मंजिलों पर गिर पड़ा था, जिसकी वजह से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समय रहते एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति की जान बचा ली। उन्होंने कहा कि सरकार घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहानि किसी भी कारणवश से हो, बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी स्थिति पर नजर रख रहे हुए हैं और इसके अतिरिक्त घटना की सूचना मिलते ही नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी स्थल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग को चिंटल इंडिया लिमिटेड, चिंटल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और ईंटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सभी निदेशकों, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों, वास्तुकार और आवासीय टावर का निर्माण करने वाले ठेकेदार और छठी मंजिल पर अतिरिक्त निर्माण कर रहे निवासी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस टावर के सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल आधार पर वैकल्पिक अस्थायी आवास उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं क्योंकि ये लोग इस टावर में रहने से घबरा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, निर्माण के दौरान डिजाइन या कारीगरी में दोष का पता लगाने के लिए आईआईटी या किसी अन्य प्रतिष्ठिïत सरकारी संस्थान से प्रभावित टावर के निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आसपास की कुछ अन्य ग्रुप हाऊसिंग कॉलोनियों मं भी आरंभिक अवस्था में स्ट्रक्चरल नुकसान के लक्षण दिखाई दिए हैं। अत: नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग को रेजिड़ेंट वेल्फेयर एसोसिएश्शन या किसी अन्य एजेंसी से प्राप्त शिकायतों के आधार पर ऐसे भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी कहा गया है कि इन कॉलोनियों के निवासियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए कोलोनाइजर की कीमत पर स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी त्रासदी से बचने के लिए सरकार ने सैद्धांतिक रूप से यह भी निर्णय लिया है कि रिहायशी प्रमाण पत्र देते समय बिल्डरों द्वारा नियुक्त किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के अलावा नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग भी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों या अलग से एमपैनल किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से भी स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाएगा।
faridabadnews faridabadnews24 Inauguration of District Jail with state-of-the-art facilities in Nuh by CM Manohar Lal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.