Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आरोप- पुलिस ने बेरहमी से पीटा, जगाधरी जेल में बंद बाइक चोरी के आरोपित की मौत

आरोप- पुलिस ने बेरहमी से पीटा, जगाधरी जेल में बंद बाइक चोरी के आरोपित की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

पानीपत : बाइक चोरी के आरोप में जगाधरी जेल में बंद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव गाजदीनपुर हिमांशु उर्फ सन्नी (24) की मौत हो गई। रात को उसे छाती व पेट में दर्द हुआ। वहां से सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जब तक अस्पताल में लाते उसकी मौत हो गई।

मृतक के स्वजनों का आरोप है कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम उसे गांव से उठाकर ले गई थी। पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा। जिस वजह से ही उसकी हालत बिगड़ी। जज संदीप कौर की मौजूदगी में मृतक का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने स्वजनों के बयान लिए। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं चिकित्सकों के मुताबिक, मृतक के शरीर में खून के थक्के बने हुए थे और कई जगह चोट के निशान थे।मृतक के ताऊ ईश्वर सिंह ने बताया कि हिमांशु को 11 सितंबर को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम घर से उठाकर ले गई। उसके साथ ही बाइक चोरी के आरोप में गांव से आठ और लड़कों को पकड़ा था। मंडौली व सौंहदेबांस गांव से भी कुछ लड़कों को पुलिस लेकर गई थी। आरोप है कि हिमांशु के पास से कोई बाइक नहीं मिली थी। अन्य लड़कों से बाइक भी बरामद हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और हिमांशु को हिरासत में रखा।

हिरासत में रखकर उसकी पिटाई की गई। जिस वजह से ही उसकी हालत बिगड़ी। पुलिस ने उन्हें सात बजे मौत की सूचना दी। शव को देखा, तो उस पर पीटने के निशान बने हुए थे। जबकि हिमांशु पूरी तरह से तंदरुस्त था। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। मई माह में भी सीआइए की टीम हिमांशु को बाइक चोरी के आरोप में लेकर आई थी। हालांकि उसे अगले ही दिन जमानत मिल गई थी। हिमांशु के पिता खेती करते हैं और वह इकलौता बेटा था।

आरोप गलत, हिमांशु पर पहले भी दर्ज था केस : एसडीयू इंचार्ज

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक हिमांशु के परिवार के आरोप गलत है। वह उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति को बेवजह क्यों पकड़ेंगे। सूचना मिलने पर ही उसे पकड़ा गया था। हिमांशु से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। पहले भी उस पर केस दर्ज हैं। सहारनपुर के चिलकाना थाने में भी उस पर केस दर्ज है। वह नशा भी करता था। यह बात उसने अपने डिस्कलोजर में भी लिखवा रखा थी। अब परिवार बेवजह के आरोप लगा रहा है।

Accusation: Police brutally beaten accused of stealing bike locked in Jagadhri jail Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.