Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस का हरियाणा में कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बिल को बताया- किसान विरोधी

कांग्रेस का हरियाणा में कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बिल को बताया- किसान विरोधी

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कृषि विधेयक पास होने के बाद कांग्रेस नेेेेता हरियाणा में राज्यभर मेंं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शामिल हैं। कार्य कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई हिसार और कु. सैलजा जींद में आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं, जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं।

जींद में कृषि अध्यादेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने हमारे देश की आत्मा पर प्रहार किया है। यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं।वहीं, झज्जर में कांग्रेस विधायकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान एवं  कुलदीप वत्स ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीसी जितेंद्र दहिया को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने इसे पूरी तरह से किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। बताया कि भारत के जिस भी राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां पर इस अध्यादेश को कैंसिल कर दिया गया है और कांग्रेस पार्टी किसानों के हित के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी शिद्दत के साथ यह लड़ाई लड़ेगी।

वहीं, कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने किसानों की जमीन और उनकी उपज नए जमीदारों यानी पूंजीपतियों को सौंपने का कानून बना दिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित होने की वजह से उपचाराधीन हैं। अस्पताल से ही जारी एक बयान में दीपेंद्र ने कहा कि किसान विरोधी कानून पास होने से एमएसपी, सरकारी खरीद, मंडी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम पर बड़ा प्रहार होगा। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि नए क़ानूनों के जरिये सरकार ने किसानों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की तरफ कदम बढ़ाया है।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि इन क़ानूनों से सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आढ़ती समेत हर उस गरीब आदमी को बड़ा नुकसान होगा, जिसे राशन कार्ड पर आटा, अनाज और दाल मिलते हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी और सीटू हरियाणा की अध्यक्ष सुरेखा व महासचिव जय भगवान ने बताया कि तीन लेबर कोड बिल 19 सितंबर को लोकसभा में केंद्रीय श्रम मंत्री ने पेश किए हैं। इन बिलों से छंटनी का रास्ता खुलेगा। इनके विरोध में राज्य में 23 सितंबर को प्रदर्शन होंगे।

राज्यसभा में पारित विधेयक कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देंगे : बुवानीवाला

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में पारित किसान विधेयक देश में पिछले 50 से अधिक वर्षों में स्थापित हुई कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। दो कृषि विपणन विधेयकों से किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और उनकी सरकारी खरीद की प्रणाली खत्म हो जाएगी। किसानों के साथ आढ़ती और छोटे व्यापारी भी बर्बाद हो जाएंगे।

Congress protests against agricultural bills in Haryana Faridabad News faridabadnews24 termed the bill as anti-farmer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.