राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बरेली टीम तरफ से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फीस माफी की मांग को लेकर आज बुधवार को संगठन से जुड़ी तमाम महिलाएं अभिभावकों के साथ सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने पहुँची। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला उपाध्यक्ष ममता वर्मा, प्रदेश महासचिव अंजली दुबे का कहना हैं कि कोविड 19 के चलते करीब 6 महीने से स्कूल बंद है और स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर बच्चों की स्कूल फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। कारोबार से परेशान लोग जैसे तैसे घर चलाने में मजबूर हैं, वो स्कूल और ट्यूशन फीस कैसे दे पाएंगे।

हमारे संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के दिशा निर्देश का पालन करते हुए स्कूल प्रबंधकों को अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के महीनों की फीस माफ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। हम संगठन के माध्यम से सरकार से ओर स्कूल प्रबंधकों से निवेदन करते हैं कि बच्चो की स्कूल की फीस माफ कर दी जाए। इस मौके पर रजनी पांडे, कामिनी शुक्ला, पूजा गुप्ता, वंदना गुप्ता, सोनम रस्तोगी, रीना रस्तोगी आदि शामिल रही।
