Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हृदय रोग से लेकर कैंसर तक में बचाव, मशरूम खाएं इम्युनिटी बढ़ाएं

हृदय रोग से लेकर कैंसर तक में बचाव, मशरूम खाएं इम्युनिटी बढ़ाएं

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्‍ली : सब्जियों में इम्युनटी बूस्टर के रूप में मशरूम का खास स्थान है। प्राकृतिक रूप से इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई जटिल रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। कोरोना को मात देने में इम्युनिटी बरकरार रखने में जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मशरूम इसका सबसे अच्छा स्रोत है। रोजाना मशरूम खाने से आंत में लाभदायक बैक्टीरिया में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे लिवर में ग्लूकोज का बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है।

बेहतर एंटीऑक्सीडेंट्स: मशरूम एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में सहायक होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण मशरूम दिल संबंधी और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाता है।

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर: मशरूम में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण इसके सेवन से बैक्टीरिया के विभिन्न संक्रमणों से बचा जा सकता है। इसका नियमित सेवन त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम करता है। मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी सहायक होते हैं।

हृदय रोगों से बचाव: मशरूम में हाइ न्‍यूट्रियंट्स पाये जाते हैं, इसलिये ये दिल के लिये भी अच्‍छे होते हैं। साथ ही मशरूम में कुछ प्रकार के एंजाइम और रेशे पाए जाते हैं जो हमारे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।

कैंसर कोशिकाओं से बचाव: मशरूम में शक्तिशाली एंटीकैंसर गुण होते हैं। यह कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करता है। इसके यौगिक फेफड़े, कोलन और ब्रेस्ट ट्यूमर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। मशरूम का अर्क गर्भाशय, स्तन और पेट के कैंसर की कोशिकाओं पर एंटी कैंसर प्रभाव छोड़ते हैं।

दवाओं के निर्माण में उपयोगी: इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन-डी, सेलेनियम और जिंक आदि पोषक तत्वों के कारण इसका बड़े पैमाने पर उपयोग दवाओं के निर्माण में भी होता है। इससे बनने वाली दवाओं से कई बीमारियों से निजात मिलती है।

मैटाबॉलिज्‍म करे मजबूत: मशरूम में विटामिन ‘बी’ होता है जो कि भोजन को ग्‍लूकोज़ में बदल कर ऊर्जा पैदा करता है। विटामिन बी-2 और बी-3 भी मैटाबॉलिज्‍म को दुरुस्त रखते हैं। इसलिए मशरूम खाने से मैटाबॉलिज्‍म बेहतर बना रहता है।

पाचनतंत्र रखे दुरुस्त: मशरूम पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में भी काफी खास भूमिका निभाता है। यदि हफ्ते में दो-तीन बार मशरूम का सेवन किया जाए तो लिवर से जुड़ी समस्याओं के साथ ही एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी और आंतों में होने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले खास एंजाइम्स पेट के कई रोगों से सुरक्षा करते हैं और पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं।

हड्डियां बनाए मजबूत: मशरूम में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार सप्ताह में तीन- चार बार मशरूम का किसी न किसी रूप में सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं और जोड़ों संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। मशरूम का सेवन सब्जी, सूप आदि के रूप में करने के साथ इसे उबालकर सलाद के साथ खा सकते हैं। इसके फायदों को देखते हुए ही बहुत से लोग मशरूम की सब्जी चाव से खाना पसंद करते हैं। न्यूरो विशेषज्ञ का कहना है कि मशरूम के सेवन से काफी हद तक तनाव को भी कम किया जा सकता है।

eat mushrooms increase immunity Faridabad News faridabadnews24 From heart disease to cancer prevention
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.