Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस, ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी

आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस, ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2020No Comments4 Mins Read

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर कोई आयुर्वेद की ओर रुख कर रहा हैं। आयुष मंत्रालय ने भी इस बात पर जोर दिया कि अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित होगा। ये ना केवल आपको कोरोना वायरस से बचाएगा बल्कि कई और बीमारियों की चपेट में आने से भी आपको सुरक्षित रखेगा। जानें 5 आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। जानिए इस काढ़े को कैसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं।

गिलोय काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • गिलोय का एक टुकड़ा
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 2 काली मिर्च
  • थोड़ी सी कच्ची हल्दी
  • थोड़ी अदरक
  • थोड़ी अश्वगंधा

बनाने की विधि- अगर आप गिलोय का काढ़ा पीना चाहते हैं तो इसके लिए इमामदत्ता में गिलोय के एक टुकड़ा, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2 काली मिर्च, थोड़ी सी कच्ची हल्दी, थोड़ी अदरक, थोड़ी अश्वगंधा डालकर कूट लें। इसके बाद एक पैन में 2 गिलास पानी डालकर गर्म करें और इसमें यह कूटी हुई सामग्री डाल दें। अब धीमी आंच में पकने दें। जब पानी आधा बचे। तो गैस बंद करके इसे कप में छान लें और हल्का गुनगुना इसका सेवन करें। यह एक बार में आधा से एक गिलास पिया जा सकता है। 

काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 7-8 नीम की पत्तियां
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 2-3 काली मिर्च
  • आधा चम्मच अजवाइन

बनाने की विधि- 7-8 नीम की पत्तियां, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2-3 काली मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन को एक साथ कूट लें। इसके बाद एक पैन में एक गिलास पानी डालें और ये सभी कूटी हुई चीजें उसमें डाल दें। पानी के आधा होने तक खौलाएं। पानी के आधा होते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छानकर एक गिलास में कर लें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे पी लें।

  • अश्वगंधा पाउडर
  • शहद
  • नींबू

चाय बनाने की विधि- सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें। अब इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए खौलने दें। अब इसमें शहद और नींबू का रस डालें। इन दोनों चीजों को स्वादानुसार ही पानी में डालें। अब गैस बंद कर दें और काढ़े को छान लें। अब आपका काढ़ा एकदम तैयार है। इस काढ़े को आप रोजाना एक से दो बार पी सकते हैं।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी का काढ़ा इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे बनाने का तरीका क्या है जानिए यहां…

तुलसी के काढ़े के लिए जरूरी चीजें

  • तुलसी की 8-10 पत्तियां
  • इलायची हरी वाली
  • काली मिर्च 3-4

बनाने की विधि- सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी डालें और उसे धीमी आंच पर चढ़ा दें। अब इसमें तुलसी की 8-10 पत्तियां, इलायची हरी वाली एक, काली मिर्च 3-4, अदरक का एक टुकड़ा और मुनक्का 1-2 डालें। इसके बाद इसे 15 मिनट तक खौलाएं। जब पानी आधा हो जाए तो छानकर इसे एक गिलास में कर लें। हल्का गुनगुना होने पर सुबह या फिर रात को सोते वक्त पीएं।

त्रिफला का काढ़ा
त्रिफला का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। जानिए इस काढ़े को कैसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं।

त्रिफला काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें
  • दो गिलास पानी में डालें
  • एक गिलास पानी बचने तक खौलाएं
  • गुनगुना होने पर पीएं

बनाने की विधि- सबसे पहले दो गिलास पानी को एक बर्तन में डालें और गैस पर धीमी आंच पर रखें। अब इसमें 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें। इस पानी को तब तक खौलाएं जब तक ये आधा न हो जाए। आधा होते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छान लें। जब ये हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे पी लें।

Corona virus will not wander around Faridabad News faridabadnews24 these 5 Ayurvedic decoction will boost your immunity instant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.