पपीते से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं पर कम ही लोगों को पता होगा कि पपीते के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. पूरे साल उपलब्ध होने वाला यह फल हमारे शरीर को और भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है. बाकी फलों की तरह पपीते में भी बीज मौजूद होते हैं. पपीते में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इससे शारीरिक क्रियाएं तो बेहतर रहती ही हैं, साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी नहीं जम पाती है. पपीते के बीजों के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. जानिए पपीते के कुछ खास फायदे .

सर्दी और खांसी से बचाते हैं
पपीते के बीज में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स सही मात्रा में होते हैं. ये आपको सर्दी और खांसी जैसे संक्रमण और कई पुरानी बीमारियों से बचाते हैं.
लीवर से जुड़ी समस्या में राहत
पपीते के बीज लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं. इन्हें लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद माना जाता है. आप चाहें तो नींबू के रस के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट इनके बीजों के सेवन से काफी फायदा होता है.
जलन होने या सूजन में
अगर आपको त्वचा पर जलन महसूस हो रही है तो भी आप पपीते के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. शरीर के किसी अंग में सूजन हो तो भी पपीते के बीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.
वजन को नियंत्रित रखने में मददगार हैं पपीते के बीज
बताया जाता है कि पपीते के बीजों में फाइबर मौजूद होता है, जो आपकी पाचन शक्ति को ठीक रखने के अलावा मोटापा रोकने में भी मदद करता है. साथ ही फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और इससे आपका हृदय स्वस्थ रह पाता है. इसके बीज दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं.
दर्द कम करते हैं बीज
यह भी कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान पपीते के बीजों का सेवन मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द को कम करने में मददगार होता है.
वायरल बुखार होने पर
अगर आप प्रतिदिन पपीते के बीजों का सेवन करते हैं तो आपको वायरल बुखार होने की आशंका कम हो जाती है. ये बीज एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करते हैं. साथ ही ये संक्रामक बीमारियों में भी कारगर साबित होते हैं.
कैंसर में भी कारगर
कैंसर से बचाव के लिए पपीते के बीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है. इन बीजों मे आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर होता है.
