Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस राजभवन मार्च करेगी , राज्यव्यापी आंदोलन का एलान, 10 को किसान सम्मेलन : कृषि विधेयक

कांग्रेस राजभवन मार्च करेगी , राज्यव्यापी आंदोलन का एलान, 10 को किसान सम्मेलन : कृषि विधेयक

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कृषि विधेयकों के खिलाफ अपने आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करने का एलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधेयकों के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध व्यक्त करने का निर्णय किया है।

इसकी घोषणा हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व सचिव आशीष दुआ ने पत्रकार सम्मेलन में की।
इस दौरान विवेक बंसल ने बताया कि 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से हरियाणा राज भवन तक जाएगा। जो राज्यपाल को राष्ट्रपति के लिए एक ज्ञापन देकर इन तीन विधेयकों को निरस्त करने की मांग करेगा। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को राज्य के प्रत्येक विधानसभा व जिला मुख्यालय पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘किसान-मजदूर बचाओ दिवस’ के रूप में मनाएगी। उनके अनुसार 10 अक्तूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक इन विधेयकों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने काले विधेयकों के जरिये देश के किसान, मजदूर और आढ़तियों पर क्रूर हमला किया है। भाजपा सरकार द्वारा संसद में यह विधेयक लोकतंत्र की हत्या कर पास करवाये गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की मांग यह है कि भाजपा सरकार एक और कानून बनाकर यह व्यवस्था सुनिश्चित करे कि किसान को हर हालत में उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिलेगा। उन्होंने आंकड़े देकर बताया कि कांग्रेस सरकार ने कृषि मंडी उपज कानून को और व्यापक बनाने का प्रस्ताव किया था और इसकी सिफारिश कार्यकारी ग्रुप ने रिपोर्ट में की थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र मंडियों को खत्म करने का कानून बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मंडियां ही खत्म हो जाएंगी तो न्यूनतम समर्थन मूल्य कौन दिला पाएगा और छोटे किसान अपनी उपज दूरदराज के क्षेत्रों में कैसे भेज पाएंगे।

 

Congress will march to Raj Bhavan Faridabad News faridabadnews24 Kisan Sammelan on 10: Agriculture Bill statewide agitation announced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.