Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बींस में है स्वाद और सेहत का खजाना पोषक तत्वों से भरपूर

बींस में है स्वाद और सेहत का खजाना पोषक तत्वों से भरपूर

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्‍ली : स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है बींस। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर बींस में विटामिंस और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके सेवन से दिमाग तेज होता है और कई तरह की शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। बींस का प्रयोग रूमेटिक तथा आर्थराइटिस में समस्या की दवा बनाने के लिए किया जाता है। बींस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर: पौष्टिक तत्वों से भरपूर बींस खाने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसका सेवन

स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, इससे समझा जा सकता है कि एक कप बींस में लगभग 74 प्रतिशत तांबा, 51 प्रतिशत जिंक  4 मिग्रा. आयरन, 15 मिग्रा. मैग्नीशियम, 230 मिग्रा. फॉस्फोरस, 16 ग्रा. प्रोटीन और 78 मिग्रा. कैल्शियम पाया जाता है। बींस में मौजूद विटामिन-बी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसका कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना और मस्तिष्क के संकेतों को समझना है यानी तंत्रिका तंत्र के लिए बींस औषधि की तरह है।

हमारा शरीर विटामिन-बी स्टोर नहीं कर सकता, क्योंकि वह पानी में घुलनशील है। इसलिए बींस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर हम विटामिन-बी की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। यदि आपको पास्ता खाना पसंद है तो आप सोया बींस पास्ता खा सकते हैं। सोया बींस  से बना पास्ता साधारण आटे से बने पास्ता से कहीं अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें फाइबर एवं प्रोटीन भी होते हैं। यदि आप इसे रोजाना थोड़ी बहुत मात्रा में भी खाते हैं तो भी इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत होता है और शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जो कि कई तरह की हरी सब्जियों में पाए जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म रखे दुरुस्त : बींस में उपस्थित जिंक थकान, अनिद्रा, मूड स्विंग्स, एकाग्रता में कमी और कमजोर मेटाबॉलिज्म को ठीक करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाली नुकसान से भी बचाते हैं। इसमें विटामिन बी-6, पैंथोथेनिक एसिड, नियासिन और थाइमीन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। बींस में विटामिन-ई बादाम के जितनी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी तत्व दिमाग और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।

a treasure of taste and health Beans are rich in nutrients Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.