Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महम विधायक बलराज कुंडू : किसान-मजदूर को बर्बाद करने वाले कानूनों को बर्दाश्त नहीं करेंगे

महम विधायक बलराज कुंडू : किसान-मजदूर को बर्बाद करने वाले कानूनों को बर्दाश्त नहीं करेंगे

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2020No Comments2 Mins Read

तीन कृषि कानूनों की वापसी या संशोधन के लिए महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू शनिवार को दूसरे दिन भी चौबीसी चबूतरे पर धरने पर रहे। उनके साथ 11 अनशनकारी धरने पर बैठे। तय कार्यक्रम के अनुसार धरनास्थल पर सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया।

अनशन पर चल रहे सभी 11 अनशनकारियों को पंचायतियों के साथ कुंडू ने जूस पिलाकर उनकी जगह पर 11 नए लोगों को एक दिन के अनशन पर बैठाया। इस मौके पर कुंडू ने तीनों नए कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से लड़ने का संकल्प दोहराया और कहा कि यह किसान-कमेरे की लड़ाई है और जब तक सरकार इन कानूनों में जरूरी सुधार करके किसान की फसल के एमएसपी की गारंटी और उसकी पेमेंट की जिम्मेदारी नहीं लेगी, किसान-मजदूर के इंसाफ की यह जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसान-मजदूर की ही नहीं बल्कि सभी 36 बिरादरी के लोगों की लड़ाई है। किसान-मजदूर न्याय युद्ध के अनशन और धरने के दूसरे दिन भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई संगठनों के लोग अपना समर्थन देने महम पहुंचे।

अगले 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठने वालों में भिवानी से सुरेंद्र तालू, जींद से सोनू राठी, नरेंद्र मान, ताराचंद, सुरेंद्र, राजकुमार, तेजू, कैप्टन राजबीर, जितेंद्र भगत, जियानंद व अजय शामिल हैं। जबकि शुक्रवार को संदीप भारती (हिसार), प्रदीप धनखड़ (झज्जर), अमित लठवाल (सोनीपत), रमेश पंघाल (भिवानी), नवदीप भनवाला (कैथल) के अलावा महम हलके से अंकित, अरमान, सुनील, सुभाष, दीपक व सोनू अनशन पर बैठे थे।

Faridabad News faridabadnews24 Maham MLA Balraj Kundu: Will not tolerate laws that ruin farmer-laborer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.