Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसानों की समस्‍याएं हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने सुनीं , बोले- चंडीगढ़ पहुंचते दूर कर दूंगा

किसानों की समस्‍याएं हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने सुनीं , बोले- चंडीगढ़ पहुंचते दूर कर दूंगा

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2020No Comments3 Mins Read

करनाल : सीएम मनोहर लाल सोमवार सुबह अचानक अनाज मंडी पहुंच गए। यहां पर उनका कोई प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं था। सबसे पहले मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और किसानों, आढ़तियों, राइस मिलर्स व अधिकारियों से बातचीत की। धान खरीद में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

किसानों ने आरोप लगाया समय पर गेट पास नहीं कट रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। इस पर सीएम ने कहा कि, यह समस्या वाजिब है। मेरे संज्ञान में मामला आया है। हमने पोर्टल में कुछ संशोधन कराया है, लोड अधिक होने के कारण पोर्टल में दिक्कतें आ रही हैं। वह आज ही चंडीगढ़ जाकर अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान कराएंगे। किसानों से एक आग्रह है कि दो दिन रात के समय धान लेकर ना आएं, ताकि पोर्टल पर लोड ना पड़े। इसके बाद सारा धान खरीद कार्य व्यवस्थित हो जाएगा।

नमी चेक की, 17 प्रतिशत मिली, सीएम बोले- है कोई आढ़ती जो एमएसपी से अधिक खरीद सके

सीएम मार्केट कमेटी कार्यालय से सीधे मंडी में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक किसान की पीआर धान की ढेरी को चेक कराया। नमी की मात्रा दो बार चेक की दोनों बार 17 प्रतिशत ही मिली। सीएम ने कहा कि सरकार ने एमएसपी का रेट 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। कोई आढ़ती है जो एमएसपी से अधिक इसे खरीद सके। एक आढ़ती ने कहा कि वह 1890 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से इसे खरीदने को तैयार हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस किसान को दो रुपये प्रति क्विंटल का फायदा हुआ है। यह लाइव उदाहरण है किसान की पीआर धान एमएसपी से अधिक बिक सकती है।

हर रविवार सभी मॉइस्चर मीटर को चेक कराएं अधिकारी

नमी की मात्रा अलग-अलग बताने की आ रही शिकायतों पर सीएम ने संज्ञान लिया, हालांकि उन्होंने एक ढेरी से तीन अलग-अलग मॉइस्चर मीटर से नमी चेक कराई। 19 प्रतिशत ही पाई गई। लेकिन फिर भी किसानों की तसल्ली के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की हर रविवार को मंडी में जितने भी मोस्चर मीटर हैं चाहे वह आढ़ती के हैं, राइस मिलर्स के हैं या फिर खरीद एजेंसी के हैं, उसकी जांच कराएं। मीटर जांच की व्यवस्था मुख्यालय से कर रहे हैं। ताकि किसान संतुष्ट हो सके।

आढ़तियों को 25 प्रतिशत की छूट

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 75 प्रतिशत किसान मैसेज वाली हैं। बाकी 25 प्रतिशत किसानों को लेकर आढ़तियों को छूट दी गई है कि यदि किसी किसान के पास समय पर मैसेज नहीं जाता है और उसकी फसल पककर तैयार हो गई है तो अाढ़ती उस किसान फसल लेकर को बुला सकता है। गेट पर आने से पहले किसान को मैसेज भेजा जाएगा।

कांग्रेस 73 साल से यथास्थिति वाली पार्टी, बदलाव नहीं चाहती

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में पास हुए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। यह वह लोग बोल रहे हैं जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है। यह कांग्रेस की झूठ है यह लगातार लंबी खिंचती चली जा रही है। यह आज ही पिछले कई साल से हम देख रहे हैं कोई भी नया परिवर्तन हम लेकर आते हैं वह विरोध करते हैं। कांग्रेस पिछले 73 साल से यथास्थिति वाली पार्टी है, वह कोई बदलाव नहीं चाहती है। बिना बदलाव किसानों का भला कैसे हो सकता है। इस सीजन के बाद किसानों को समझ आ जाएगा कि यह कृषि कानून उनके लिए कितने लाभकारी हैं। उनके खाते में सीधे पैसे जाना शुरू हो जाएंगे। कोई दुविधा नहीं है।

Faridabad News faridabadnews24 Haryana CM Manohar Lal heard the farmers' problems said - I will overcome by reaching Chandigarh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.