Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाली की निगरानी NCR में सेटेलाइट से होगी , राजस्व रिकार्ड से होगा मिलान

हरियाली की निगरानी NCR में सेटेलाइट से होगी , राजस्व रिकार्ड से होगा मिलान

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2020No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के तहत वन, कृषि और हरित क्षेत्र की निगरानी अब सेटेलाइट के जरिये होगी। जमीनी सच्चाई जानने के लिए सेटेलाइट इमेज (Satellite image) और राजस्व रिकार्ड (Revenue record) का मिलान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 39वीं बैठक में यह बात कही। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के बोर्ड के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान NCR क्षेत्र, सब-रीजनल योजनाओं, हरियाणा के राष्ट्रीय संरक्षण क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके अलावा NCR में जल संरक्षण जैसे यमुना नदी में प्रदूषित जल स्तर और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि दर जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा NCR परियोजना को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्य बहुत ही प्रेरणादायक हैं, जो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने अन्य राज्यों से भी हरियाणा की कार्यशैली को अपनाने का अनुरोध किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि रीजनल प्लान-2041 (Regional Plan-2041) के प्रारूप में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हरियाणा सरकार तेजी से कार्य करेगी। इस दौरान मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।

Faridabad News faridabadnews24 Greenery will be monitored by satellite in NCR revenue records will be matched
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.