Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गन्ने के रस के 13 फायदे, उपयोग और नुकसान

गन्ने के रस के 13 फायदे, उपयोग और नुकसान

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2020No Comments10 Mins Read

गर्मियों में गन्ने का जूस न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर की रक्षा भी करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गन्ना के गुण दांतों की समस्या से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक से बचा सकते हैं। इसमें ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान। साथ ही इसके इस्तेमाल के विभिन्न तरीकों के बारे में भी आप इस लेख में जान पाएंगे।

गन्ने का रस सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?

गन्ने की खेती इससे निकलने वाले मीठे रस के लिए की जाती है। गन्ने से ही चीनी व गुड़ का निर्माण किया जाता है। इन सबके अलावा, गन्ने का रस गर्मियों का सबसे खास पेय है। यह शरीर को तरोताजा करने में मदद कर सकता है। भारत में व्यापक रूप से गन्ने के रस का इस्तेमाल पीलिया, बदहजमी और कई मूत्र रोगों के उपचार में किया जाता है । आंतरिक स्वास्थ्य के अलावा, इसका प्रयोग त्वचा के लिए भी किया जाता है। नीचे जानिए गन्ने का रस किस प्रकार आपको शारीरिक लाभ पहुंचा सकता है।

गन्ने के रस के फायदे 

लेख के इस भाग में हम सेहत के लिए गन्ने का रस पीने के फायदे बता रहे हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नीचे बताई गई कुछ शारीरिक समस्याओं का घरेलू उपाय करने के लिए गन्ने के जूस का उपयोग किया जा सकता है। ये घरेलू उपाय सिर्फ समस्या के लक्षण को कम करने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन उसका इलाज करने में सक्षम नहीं हैं।

1. ऊर्जा का स्रोत

शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के लिए और मसल्स में ताकत बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की जरूरत होती है। एक तरीके से इन्हें ऊर्जा के लिए ईंधन माना जा सकता है। गन्ने का रस कार्बोहाइड्रेट्स से समृद्ध होता है, जिस कारण इसका सेवन लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक हो सकता है। एक शोध के अनुसार, व्यायाम के बाद शरीर को फिर से हाइड्रेट और तरोताजा करने में गन्ने का रस अन्य स्पोर्ट्स ड्रिंक की तुलना में अधिक प्रभावशाली हो सकता है।

2. लिवर स्वास्थ्य (पीलिया)
गन्ने का रस लिवर से संबंधित पीलिया बीमारी के लिए फायदेमंद माना जाता है। यूनानी चिकित्सा के अनुसार, गन्ने के जूस के फायदे पीलिया से तुरंत आराम पाने में मदद कर सकते हैं। लिवर की कार्यप्रणाली में रूकावट आने पर पीलिया होता है। यह स्थिति तब बनती है, जब शरीर में बिलीरुबिन अधिक बढ़ जाता है। बिलीरुबिन एक पीला पिगमेंट होता है, जो लिवर में लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए रोजाना एक गिलास ताजा गन्ने का रस पीया जा सकता है । 
3. कैंसर

कैंसर से बचाने में भी गन्ने का जूस पीने के फायदे देखे गए हैं। इस रस में ट्रायसिन नामक एक फ्लेवोन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही अपने एंटी-प्रोलाइफरेटिव गतिविधि के कारण गन्ने का जूस कई तरह की कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोक सकता है । बता दें कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका समय रहते डॉक्टरी इलाज करवाना जरूरी है। सिर्फ गन्ने के रस का सेवन करने से इस बीमारी को ठीक नहीं किया जा सकता।

4 .रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गन्ना खाने के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मिल सकते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम शरीर को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए जब गन्ने के गुण पर शोध किया गया, तो इसके हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण सामने आए। इसके परिणाम में सामने आया कि गन्ने का अर्क कई तरह के बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद कर सकता है । इस विषय पर गन्ने का रस पीने के फायदे पर अभी और शोध की आवश्यकता है।   

5. बुखार में लाभदायक

बुखार तब आता है जब हमारा शरीर किसी बीमारी से लड़ने की कोशिश कर रहा हो। ज्यादातर बुखार किसी न किसी संक्रमण के कारण आते हैं। इस दौरान शरीर संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया या वायरस को खत्म करने की कोशिश करता है । ऐसे में गन्ने का जूस पीने के फायदे बुखार को कम करने में सहायक हो सकते हैं । फिलहाल, इसकी कार्यप्रणाली पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

6. गले से जुड़ी समस्याएं

गन्ने के रस के फायदे यहां समाप्त नहीं होते, गन्ने के रस का सेवन गले के दर्द के लिए भी किया जा सकता है। जब कोई गले से जुड़ी समस्या जैसे टॉन्सिल्स से परेशान हो, तो उन्हें गन्ने के जूस का सेवन करने से फायदा मिल सकता है। जब टॉन्सिल्स (गले के पिछले हिस्से के टिश्यू) में सूजन आ जाती है, तो वो दर्द और तकलीफ का कारण बन सकते हैं । वहीं, गन्ने का जूस गला खराब, जुकाम और फ्लु जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद कर सकता है ।

7. घाव भरने में लाभदायक

गन्ने का रस पीने के फायदे कई तरह के घावों को भरने में भी देखे गए हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि गन्ने के जूस का सेवन घाव भरने में सहायक हो सकता है । एक अन्य शोध में यह भी बताया गया है कि घाव को ठीक करने के लिए गन्ने से बनी शक्कर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शक्कर में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को ठीक करने में सहायक हो सकते हैं ।

8. यूरिन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

कई बार यूरिन करते समय दर्द, जलन या असहजता महसूस हो सकती है। इस समस्या को डिसयूरिया कहा जाता है। यह मूत्रमार्ग में हुए किसी न किसी संक्रमण के कारण हो सकता है । पेशाब से जुड़ी इस समस्या से आराम पाने में गन्ने का रस पिया जा सकता है। बताया जाता है कि यह डिसयूरिया के साथ-साथ अनयूरिया (कम मात्रा में यूरिन आना) और यूरिन से संबंधित अन्य समस्याओं से आराम पाने में भी मदद कर सकता है ।

9. नाखून के लिए गन्ने के फायदे

स्वस्थ और खूबसूरत नाखून कौन नहीं चाहता। इन्हें स्वस्थ बनाए रखने में कैल्शियम जरूरी मिनरल होता है । ऐसे में नाखून को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखने के लिए गन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है ।

10. मुंहासों के लिए लाभदायक

गन्ने का जूस अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) का अच्छा स्रोत है, तो त्वचा के लिए खास तत्व माना जाता है। अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड में ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड, मैलिक एसिड, टार्टरिक एसिड और साइट्रिक एसिड मौजूद होते हैं, जिनका कॉस्मेटिक उत्पादों में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। मुंहासों से निजात दिलाने में ये एसिड अहम भूमिका निभा सकते हैं ।

सामग्री :

  • गन्ने का रस (आवश्यकतानुसार)
  • मुल्तानी मिट्टी (आवश्यकतानुसार)

विधि :

  • मुल्तानी मिट्टी में गन्ने का रस डालकर पेस्ट बना लें।
  • अब अपने चेहरे और गर्दन पर यह पेस्ट लगाएं।
  • लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर पेस्ट लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में एक-दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
11. स्किन एजिंग

त्वचा पर यूवी किरणों और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव के कारण समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिख सकते हैं। इन लक्षणों में झुर्रियां व पिगमेंटेशन आदि शामिल हैं। इनसे आराम पाने के लिए प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट का उपयोग करने की सलाह दी जाती है । गन्ने के जूस में समृद्ध मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम करने में सहायक हो सकते हैं। गन्ने के जूस का सेवन स्किन कैंसर से बचाने में भी सहायक हो सकता है (। 

सामग्री :

  • 2-3 चम्मच गन्ने का रस
  • चुटकी भर हल्दी

विधि :

  • गन्ने के रस में हल्दी को मिलाएं।
  • इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब चेहरे को गुनगने पानी से धो लें।
  • यह उपाय सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

नीचे स्क्रॉल करें

गन्ने के रस के फायदे जानने के बाद गन्ने के जूस में मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में पता करते हैं।

गन्ने के जूस के पौष्टिक तत्व

गन्ने के जूस में निम्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 मिलीलीटर
ऊर्जा 49 kca
कार्बोहाइड्रेट्स 11.51 ग्राम
शुगर 8.55 ग्राम
मिनरल
कैल्शियम 10 मिलीग्राम
आयरन 0.18 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 12 मिलीग्राम
पोटैशियम 160 मिलीग्राम

आगे है और जानकारी

लेख के अगले भाग में जानिए गन्ने के जूस के उपयोग के बारे में।

गन्ने के रस का उपयोग – गन्ने का उपयोग नीचे बताए गए तरीकों से किया जा सकता है :
  • गन्ने का जूस ठंडा-ठंडा पी सकते हैं।
  • इसे मुल्तानी मिट्टी या बेसन में मिलाकर फेस पैक भी बनाया जा सकता है।
  • स्वाद के लिए गन्ने का जूस बनाते समय उसमें पुदीना के पत्ते, नींबू और अदरक भी डाल सकते हैं।

आगे पढ़ें रोचक जानकारी

लेख के अगले भाग में जानिए कि गन्ने का रस बनाने का तरीका।

गन्ने का रस बनाने की विधि

नीचे बताए गए तरीके से गन्ने का जूस घर में बनाया जा सकता है।

सामग्री :

  • एक गन्ना
  • एक बड़ा चम्मच अदरक कटा हुआ
  • नींबू का रस स्वाद के लिए
  • काला नमक स्वाद के लिए

विधि :

  • गन्ने का छिल्का उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब ब्लेंडर में सभी सामग्रियों को डालें और कुछ देर तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब अपने हाथों की मदद से ब्लेंड सामग्री से रस निचोड़कर गिलास में डालें।
  • निकाले गए रस को कुछ देर ठंडा करें और उसमें स्वाद के अनुसार काला नमक व नींबू का रस मिलाकर पिएं।
गन्ने के जूस के नुकसान

इसमें कोई शक नहीं कि गन्ने का रस एक गुणकारी पेय पदार्थ है, लेकिन इसका अधिक सेवन निम्नलिखित समस्याओं का कारण बन सकता है :

  • गन्ना ठंडी तासीर का होता है, इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से बचें, वरना सर्दी-जुकाम हो सकता है।
  • सड़क किनारे बिकने वाले गन्ने के रस से बचें, क्योंकि इस रस में हानिकारक कीटाणु हो सकते हैं, जो पेट संबंधी समस्या का कारण बन सकते हैं।
  • लंबे समय तक रखे गए गन्ने के जूस में कीटाणु जैसे यीस्ट, बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जिससे गन्ने के रस के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं ।

गन्ने के गुण सुनकर आप समझ गए होंगे कि गर्मियों के दौरान गन्ने का रस किसी औषधि से कम नहीं है, इसलिए जब भी मौका मिले गन्ने के रस का सेवन करें। साथ ही ध्यान रखें कि इसका रस साफ तरीके से निकाला गया हो। गंदगी के संपर्क में आने से गन्ने के रस के फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। लेख में बताई गई किसी भी समस्या से पीड़ित होने पर गन्ने के रस का सेवन प्राकृतिक दवा के रूप में किया जा सकता है। आशा करते हैं कि इस लेख से आप गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ गए होंगे और इस स्वादिष्ट रस को अपने जीवन में शामिल जरूर करेंगे।

13 advantages Faridabad News faridabadnews24 uses and disadvantages of sugarcane juice
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.