भिवानी : पर्यावरण को शुद्घ बनाने के लिए सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा , निगरानी कमेटी के चेयरमैन धीरज सैनी , पार्षद मुकेश रहेजा एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प जागरूक अभियान के तहत निगरानी कमेटी के चेयरमैन धीरज सैनी को तुलसी का पौधा देते हुए कहे !
उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा व हमें शुद्घ वायु भी मिलेगी।

उन्होंने बताया की सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय माना गया है, तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। तुलसी का पौधा रखना बहुत लाभकारी और शुभ माना जाता है। पहले के समय में हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता था। आज के समय में रहन-सहन और घर की बनावट में बहुत अंतर आ गया है, लेकिन आज भी तुलसी के पौधे का उतना ही महत्व है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर में एक छोटा सा तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय कुमार पालवासिया ने कहा कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे के पत्ते खाने से ऊर्जा का प्रवाह शरीर में नियंत्रित होता है साथ में इंसान की उम्र भी बढ़ती है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण तुलसी के पौधे में पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। घर का वातावरण भी तुलसी के पौधे के होने से शुद्ध रहता है। तुलसी कारगर होती है संक्रामक रोगों को दूर करने में। इस अवसर परधीरज सैनी चेयरमैन निगरानी समिति भिवानी , मुकेश रहेजा एडवोकेट , पवन सैनी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सूर्यकांत भारद्वाज , रमेश ढाणी माहू , तेज सिंह, चेतन , डा. योगेश, सुनील कुमार, संदीप , नीरज , कमल कुमार, मुकेश कुमार, राजन , जोगेंद्र कुमार, हेमंत, धीरज, विनोद कुमार, आनंद कुमार, अनिल कुमार, भी उपस्थित थे
