Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 12 अक्टूबर तक दिल्ली एम्स की ओपीडी में मरीजों की भर्ती पर रोक

12 अक्टूबर तक दिल्ली एम्स की ओपीडी में मरीजों की भर्ती पर रोक

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences, New Delhi) की ओपीडी में मरीजों को भर्ती के लिए अब 12 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। पिछले महीने एम्स ने ओपीडी के जरिये भर्ती पर रोक लगाई थी और अब यह रोक 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह रोक पहले सितंबर में 15 दिन के लिए लगाई गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में इमरजेंसी में मरीज आने के कारण इसे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल एम्स में इलाज के लिए सिर्फ गंभीर मरीजों को ही इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के कारण एम्स में इलाज कराने के लिए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन में छूट के बाद एम्स में गैर कोरोना मरीजों का इलाज शुरू तो किया गया है, लेकिन अभी तक स्थिति पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाई है। अभी तक न ही ओपीडी स्तर पर इलाज शुरू हुआ और न ही रुटीन सर्जरी। अभी एम्स का केवल इमरजेंसी के मरीजों के इलाज पर ही सारा फोकस है।

वहीं, एम्स से मिली जानकारी के अनुसार एम्स के पुराने मरीज और फॉलोअप वाले मरीजों का लॉकडाउन में इलाज नहीं होने से उनकी स्थिति पहले से खराब हो गई है, इसलिए ऐसे मरीजों का पहले इलाज करने का फैसला लिया गया है। अभी एम्स की इमरजेंसी में औसतन रोज 450 से 500 मरीज आते हैं, जिसमें से 40 से 50 मरीजों को भर्ती करने की जरूरत होती है।बता दें कि दिल्ली स्थति एम्स में कोविड-19 के मरीजों का भी इलाज किया जाता है। एम्स में दिल्ली  के साथ-साथ देशभर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में यहां पर हर समय मरीजों की भीड़ रहती है और कोविड-19 फैलने के दौरान ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।

Ban on recruitment of patients in OPD of Delhi AIIMS till 12 October Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.