Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये आपको कर सकती है बीमार, गुड़गांव धूल भरी सड़कों से सावधान!

ये आपको कर सकती है बीमार, गुड़गांव धूल भरी सड़कों से सावधान!

faridabadnews24By faridabadnews24October 14, 2020No Comments3 Mins Read

गुड़गांव : शहर के अधिकतर प्रॉजेक्ट का काम अब भी कछुआ गति से ही चल रहा है। किसी को लेबर नहीं मिल रहे तो कहीं कुछ और दिक्कत। यही वजह है कि कई मुख्य सड़कों पर इस समय लोगों को हिचकौले खाते हुए जाना पड़ रहा है। यही नहीं यहां उड़ती धूल, जाम और हेवी ट्रैफिक लोगों के समय और सेहत को खराब कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक टूटी और धूल उड़ती सड़कों एवं जाम और हेवी ट्रैफिक का हर दिन सामना करना पड़े तो स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आना लाजमी है।

कई प्रॉजेक्ट का काम रुका, कच्ची सड़कों से गुजर रहे वाहन
शहर के हीरो होंडा चौक से लेकर बसई चौक तक कई महीने से सिक्स लेन प्रॉजेक्ट का काम चल रहा है। यहां सड़क टूटी है, दिन भर धूल उड़ती रहती है। इस रोड से दिन भर में 70 से 80 हजार के बीच वाहनों का आना जाना होता है। इसी प्रकार महाबीर चौक पर अंडरपास का काम चल रहा है। यह शहर का मुख्य चौराहा है। यहां से 90 हजार से एक लाख के करीब वाहन गुजरते हैं। रोड टूटी है। धूल उड़ती रहती है।

महाराणा प्रताप चौक से अतुल कटारिया चौक तक अंडरपास और रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कई महीने से ये काम भी रुका है। इसकी वजह से रोड पूरी तरह टूटी है। धूल हर वक्त यहां उड़ती देखी जा सकती है। शहर के बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा की ओर जाने वाली ओल्ड दिल्ली रोड सेक्टर-14 से अतुल कटारिया चौक तक टूटी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई महीने से रोड टूटी है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण होना है। यह सभी शहर की मेन रोड हैं। जहां से लाखों वाहनों का दिन भर में आना-जाना है।

टूटी सड़कों पर उड़ती धूल के कारण विजिबिलिटी कम होने से हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है। धूल गाड़ी के शीशे पर आने से लोगों को दिक्कत होती है। इसके अलावा, अधिक परेशानी पैदल चलने वालों के अलावा छोटे वाहन चालकों को भी होती है।

स्पाइन और बोन इंजरी का रहता है खतरा
हेल्थ डायरेक्टर पद से रिटायर्ड डॉक्टर डीवी सहारण ने बताया कि पलूशन के अलावा, टूटी सड़कों पर हिचकौले खाते वक्त शरीर के अधिकतर ऑर्गन प्रभावित होते हैं। मुख्य रूप से पलूशन से अस्थमा हो जाता है। स्पाइन इंजरी और बोन इंजरी का डर रहता है। आंखों में एलर्जी हो जाती है। जाम व हेवी वीइकल से चिड़चिड़ापन और तनाव भी हो जाता है। सबसे बड़ी आशंका एक्सिडेंट की होती है।

Faridabad News faridabadnews24 Gurgaon beware of dusty roads! This can make you sick
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.