Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बच्चे को भेजने का फैसला आपका, छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ आज से खुलेंगे स्कूल

बच्चे को भेजने का फैसला आपका, छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ आज से खुलेंगे स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2020No Comments4 Mins Read

कोरोना संक्रमण से बचाव के बीच छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे। दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी, प्रवेश से पहले छात्रों को सैनेटाइज कराया जाएगा। इसके लिए मशीनें लगाई गई हैं।

बिना मास्क एंट्री नहीं मिलेगी। प्रत्येक स्कूल में हेल्प डेस्क बने हैं, जहां सैनेटाइजर, मास्क, थर्मल मशीन लगायी गई है। अभिभावकों से स्कूलों को काफी सहमति पत्र भी मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च महीने में समस्त स्कूल/कॉलेज बंद कर दिए गए थे।
अनलॉक की प्रक्रिया चालू होने के बाद अब सरकार ने 19 अक्तूबर से छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ स्कूल खोलने के आदेश किए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को दो पालियों में पढ़ाया जाना है। स्कूलों के संचालन को लेकर समस्त स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
प्रत्येक डेस्क पर सैनेटाइजर, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई है। कॉलेज में प्रवेश से पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोलों पर ही एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़ा होना होगा। एक-एक कर सैनेटाइज मशीन के आगे खड़े होकर, संक्रमण के खतरे को दूर करना होगा।

वहीं एक कक्षा के अंदर कुल छात्रों की संख्या के 50 फीसदी ही उपस्थित रहे सकेंगे। अधिकांश स्कूलों में प्रत्येक कक्षा में 20 छात्रों के बैठने की व्यवस्था की है। कक्षा के शुरू होने और छात्रों के बाहर निकलने पर फर्नीचर को सेनेटाइज किया जाएगा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनकी समय-समय पर जांच भी होगी। इसके अलावा अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी रहेगा। बिना सहमति पत्र के बच्चे को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। स्कूल में तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

पहली पाली में 10वीं, दूसरी में 12वीं के छात्रों की होगी पढ़ाई
-शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार सुबह 8:50 से 11:20 बजे तक नौंवी और दसवीं के छात्रों की पढ़ाई होगी। जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12:20 से 03:20 तक 11वीं व 12वीं के छात्रों की पढ़ाई होगी।

दोनों पालियों के बीच रहेगा एक घंटे का अंतराल
– स्कूलों में पढ़ाई के दौरान दो पालियों के बीच एक घंटे का समय फर्नीचर आदि को सेनेटाइज करने के लिए रखा गया है। साथ ही छात्रों की भीड़ एक जगह न लगे, इसके लिहाज से भी एक घंटे का अंतराल अच्छा कदम है।

अभिभावकों से मिल रहे सहमति पत्र
-बीते छह महीने से छात्रों के घर पर ही रहने से अब अभिभावकों को उनके करियर का खतरा सताने लगा है। ऐसे में स्कूल खोले जाने को लेकर बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के सहमति पत्र दे रहे हैं।

बोले स्कूल प्रधानाचार्या/संचालक-
-बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने बताया कि स्कूल में कोरोना से बचाव को दो गज की दूरी, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करा दी गई है। छात्र हित में स्कूल खोले जाने आवश्यक हैं, गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।

-एलएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों ने शासन की गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो किया है। अभिभावकों से छात्रों को स्कूल भेजने की बड़े स्तर पर सहमति पत्र मिल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आठवीं तक की कक्षाओं को भी शुरू करने के आदेश शासन से आएं।

-डीएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से छात्रों की सुरक्षा के लिए एंट्री गेट पर सेनेटाइज मशीन लगाई है। हेल्प डेस्क बनायी गई है, छात्रों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य कर दिया है। शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।

-दिनेश विद्यापीठ स्कूल के संचालक अभिषेक त्यागी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में हैंडवास प्वाइंट, सेनेटाइज मशीन लगायी गई हैं। अभिभावकों ने सहमति पत्र दिए हैं, गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है।

-इंडस ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि कक्षाओं को सैनेटाइज कराया गया है। गाइडलाइन का पालन होगा। छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा, अभिभावकों से सहमति पत्र लिए गए हैं। फोटो संख्या–20

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण कर, व्यवस्था परखी गई हैं, तैयारियां पूर्ण मिली हैं। सोमवार से स्कूल शुरू होंगे, गाइडलाइन का हर हाल में पालन करना होगा।

 

Faridabad News faridabadnews24 schools will open today with 50 percent number of students Your decision to send your child
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.