फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं के साथ मिलकर अहिर वाडा बल्लभगढ़ में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और सभी महिलाओं को प्लास्टिक मुक्त सैनिटरी नैपकिन और कपड़े से बने बैग बांटे अहिर वाडा में सब्जी मंडी होने के कारण हर तरफ प्लास्टिक थैली नजर आती है इससे जहां आम जनता परेशान हैं वहीं बहुत बार गाय या अन्य कोई जानवर भी उन प्लास्टिक थैलियों को खाते नजर आते रहते हैं इसलिए बदलाव की महिला टीम ने कपड़े से बने बैग बांटने का निर्णय लिया और अपने आस पास की महिलाओं को समझाना शुरू किया इस अभियान में बदलाव की टीम ने कैबिनेट मंत्री श्री मुलचंद शर्मा जी को भी शामिल किया साथ ही रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बदलाव टीम का साथ दिया कार्यक्रम में पार्षद दीपक यादव,पूर्व पार्षद राजेन्द्र अग्रवाल,रोटरी क्लब टूलिप से मीनू गुप्ता, अनिता यादव, बबिता, श्याम सुंदर यादव, देवेंद्र शर्मा, शिक्षाविद दीपक यादव लखन बेनीवाल, मुनेश नरवाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बबली ,कौशल पंडित , तिगांव से सुनित नागर,मेघना माथुर,दीपा भारद्वाज और हमारे बल्लभगढ़ की महिलाएं शामिल रही बदलाव की पुरी टीम मंत्री जी का आभार व्यक्त करती है l

