Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24July 21, 2026No Comments2 Mins Read
Sensation in Faridabad: Accident or something else? Government teacher dies after falling from the fourth floor; she had arrived at her in-laws' home just four days ago.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में चौथी मंजिल से गिरने से 37 वर्षीय महिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार निवासी रितु के रूप में हुई है, जो बिहार शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका थीं। घटना के समय वह चार दिन पहले ही सेक्टर-9 स्थित अपने ससुराल आई थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां चांदनी देवी ने आरोप लगाया कि रितु के पति पंकज शर्मा, जो सेना में लेफ्टिनेंट हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं, ने करीब तीन महीने पहले उनकी बेटी से जबरन सरकारी नौकरी छुड़वा दी थी। उनका यह भी आरोप है कि ससुराल में रितु को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसमें उसकी बड़ी जेठानी की भूमिका सबसे अधिक थी।

परिजनों के अनुसार, 17 जुलाई को रितु की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हुई। मृतका के चाचा संजय शर्मा का आरोप है कि घटना से पहले रितु और उसकी जेठानी के बीच विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी रितु ने फोन पर भी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना दो दिनों तक मायके पक्ष से छिपाई गई। मायके पक्ष ने रितु की हत्या कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें रितु ऊपर से नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Sensation in Faridabad: Accident or something else? Government teacher dies after falling from the fourth floor; she had arrived at her in-laws' home just four days ago.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब खुलेगी संपत्तियों की पोल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन, रिमांड मिलते ही मास्टरमाइंड को ले गई पुलिस

July 19, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

देह व्यापार के शक में 28 युवतियां रेस्क्यू, 15 युवक हिरासत में, ग्रेटर नोएडा के स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड

July 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.