Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बरोदा की जनता बदलाव करने के मूड में : रामबिलास शर्मा

बरोदा की जनता बदलाव करने के मूड में : रामबिलास शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 21, 2020Updated:October 21, 2020No Comments4 Mins Read

भिवानी :  महेंद्रगढ़ से गोहाना जाते हुए  भिवानी  पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने  कार्यकर्ताओं से बातचीत की व उनका हालचाल जाना  ! भिवानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में जो उम्मीदवार उतारा है वह केवल बरोदा का ही नहीं पूरे देश का चहेता है। जब योगेश्वर दत्त ने 2014 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने दोनों हाथों में तिरंगा पकड़कर लहराया था उसी दिन से लोगों को यकीन हो गया कि यह इंसान आगे चलकर बहुत कुछ करेगा और आज आप लोगों से यह आपकी सेवा करने का एक मौका मांग रहा है।

 

आप इसे भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि आपके क्षेत्र में विकास और तेजी से हो। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज दावा करते हुए कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता पूरी तरह से बदलाव करने के मूड में है और भाजपा इस बार बरोदा में कमल का फूल खिलाने जा रही है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने “सबका साथ- सबका विकास” का आह्वान करते हुए कहा कि बरोदा लंबे समय से विकास के मामले में पिछड़ा रहा है। अब इस पिछड़ापन को दूर करने का सही समय आ गया है। क्षेत्र की जनता मूड बना चुकी है और हम इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं।  पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल परिवारवाद की राजनीति करती है। कृष्ण हुड्डा जो यहां से विधायक थे वह पहले अपने पैतृक गांव किलोई से चुनाव लड़ते थे। हुड्डा ने वहां से उसका त्यागपत्र दिलवा कर बरोदा हलके का टिकट दे दिया और वहां से खुद चुनाव लड़ने लगा। उन्होंने कहा कि हम पहले अखबार में नामांकन भरते हुए की फोटो देखते थे।

 

परंतु कल हमने भूपेंद्र हुड्डा को नामांकन वापस कराते हुए की फोटो के साथ अखबार में देखा। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का अपनी भाषा पर भी संयम नहीं है,वह योगेश्वर दत्त जैसे उम्मीदवार को पराक्रमी खिलाड़ी को सर्कस का शेर बताती है। उन्होंने कहा कि खेल-खिलाड़ी सैनिक-शहीद सभी के हिस्सेदार होते हैं और इनके बारे में कोई छोटी भाषा का प्रयोग करें तो कैसी इंसानियत है। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त बड़े दिल के इंसान हैं,ओलंपिक में सिल्वर पदक विजेता की मृत्यु के पश्चात जब वह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए तो वह मैडल योगेश्वर दत्त के नाम कर दिया गया,परंतु योगेश्वर दत्त ने दिल बड़ा करके उस मैडल को लेने से मना कर दिया व उसके साथ मिलने वाली पांच करोड़ की राशि को भी ठुकरा दिया। योगेश्वर दत्त भारत मां के सच्चे सपूत है और यह कांग्रेस वाले उसे सर्कस का शेर बता रहे हैं,अरे चुनाव तो आते जाते रहते हैं। परंतु लोग खिलाड़ी और सैनिक की बेईज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस उपचुनाव में बरोदा हलके की जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छा सबक सिखाएगी यह मेरा विश्वास है !पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बरोदा हलके से पहलवान योगेश्वर दत्त का आपने बखूबी साथ निभाया परंतु समय कम होने की वजह से हम कुछ मतों से हार गए। इस बार मुझे पूर्ण विश्वास है की आप योगेश्वर दत्त को बरोदा हलके से भारी मतों से जीताएंगे।

 

बरोदा हलके से हमारा उम्मीदवार 30000 मतों से जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंचेगा और आपका सरकार में नेतृत्व करेगा। योगेश्वर दत्त ने आप लोगों की सेवा करने के लिए अपने डीएसपी के पद से इस्तीफा दे दिया। अब बारी आप लोगों की है आप उसे सेवा का मौका दें अगर वह आपकी सेवा करने में खरा नहीं उतरता है तो 4 साल बाद आपकी मर्जी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी,युवा और ईमानदार योगेश्वर दत्त को बरोदा की जनता ने जाती-पाती के भेद से ऊपर उठकर अपना लिया है। पहलवान की अपनी कोई जाति नहीं होती,36 बिरादरी का घी पी पीकर,योगेश्वर पहलवान बने है। मैं बरोदा की जनता से आह्वान करूंगा कि वह कमल के निशान वाला बटन दबाकर पहलवान योगेश्वर दत्त को विजयी बनाएं।

Baroda's public in a mood to make changes: Rambilas Sharma faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

6 महीने में निपटाना होगा जनता की शिकायतों का कोटा, हरियाणा सरकार ने बदला पुलिस कानून

June 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.