Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Government Job : भर्ती की रफ्तार होगी तेज हरियाणा मेंं सरकारी पदों पर

Government Job : भर्ती की रफ्तार होगी तेज हरियाणा मेंं सरकारी पदों पर

faridabadnews24By faridabadnews24October 23, 2020No Comments3 Mins Read

Government Job: अगले चार सालों में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर चल रही हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को खाली पदों का ब्योरा तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission) के माध्यम से यह भर्तियां होंगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक 76 हजार 897 भर्तियां की जा चुकी हैं, जबकि 30 हजार भर्तियों की प्रक्रिया पाइप लाइन में है।

इन 30 हजार भर्तियों में 24 हजार भर्तियां ऐसी हैं, जिनकी अभी परीक्षा होनी है। कोरोना की वजह से इन भर्तियों की प्रक्रिया बीच में ही थम गई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कोरोना काबू में होते ही इन भर्तियों की प्रक्रिया तेज गति के साथ आरंभ करने की तैयारी कर रहा है। करीब पांच हजार भर्तियां ऐसी हैं, जिनके अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं हो पाए हैं। रिजल्ट के इंतजार में अभ्यर्थी न केवल परेशान हैं, बल्कि आयोग तक उनकी सीधी पहुंच नहीं होने के कारण वे कभी किसी मंत्री के दरवाजे पर तो कभी किसी सांसद या विधायक के दरवाजे पर पहुंचकर जल्दी रिजल्ट घोषित कराने का दबाव बना रहे हैं।

कर्मचारी चयन आयोग के पास 1508 भर्तियों का रिजल्ट तैयार है, जो किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। 2388 भर्तियां ऐसी हैं, जिनकी लिखित परीक्षा हो चुकी, मगर उसका रिजल्ट अभी बाकी है, जबकि 1068 भर्तियों की स्क्रूटनी पेंडिंग है। 2388 भर्तियों में इसी साल जनवरी से लंबित भर्तियों भी शामिल हैं। इनमें पीजीटी, होम साइंस तथा बिजली विभाग के जूनियर सिस्टम एनालाइसिस की भर्तियां होनी हैं। करीब चार हजार भर्तियां कोर्ट में अटकी हुई हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार हमारी कोशिश सभी लंबित भर्तियों के रिजल्ट 31 दिसंबर से पहले घोषित करने की है। यह भी संभव है कि कुछ भर्तियों के रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी जाए। इसमें बिजली विभाग की लंबित भर्ती भी शामिल है। भारती के अनुसार कोर्ट में लंबित चार हजार भर्तियों की पैरवी भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करेगा तथा आयोग की कोशिश होगी कि कोर्ट में किसी भी भर्ती पर प्रश्नचिन्ह न लग पाए। इसके लिए विशेषज्ञ कानूनविदों का सहयोग लिया जा रहा है।

चेयरमैन के मुताबिक करीब 24 हजार भर्तियां ऐसी हैं, जिनकी प्रक्रिया शुरू की जानी है। यह भर्तियां पाइप लाइन में हैं। इनकी परीक्षाएं होनी हैं। आयोग की शुरू से ही पूरी तैयारी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से सारी तैयारी बाधित हो गई है। बिना पूरे सिस्टम के इन परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सकता। लाखों बच्चों को यह परीक्षा देनी होती है। कोविड में यातायात के साधनों का इंतजाम नहीं था। स्कूल कालेज बंद हैं। ड्यूटी देने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन अब कोविड का असर कम हो रहा है। स्थितियां सामान्य होती जा रही हैं, इसलिए आयोग इन भर्तियों के लिए परीक्षाओं के आयोजन के बारे में गंभीरता से विचार विमर्श कर तैयारी कर रहा है।

 

भारत भूषण भारती ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को निराश होने की जरूरत नहीं है और 31 दिसंबर से पहले-पहले सभी लंबित रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार जब भी नई भर्तियां करेगी तो इसके लिए विभागों की ओर से आयोग के पास अनुरोध पत्र आएंगे, जिसके आधार पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

faridabadnews faridabadnews24 Government Job: The speed of recruitment will be faster in Government posts in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.