फरीदाबाद : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा तय कार्यक्रम के अनुसार भिवानी पहुंचे। जहाँ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शादी समारोह में शामिल हुए। वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शादी में शामिल हुए, वर-वधु को आशीर्वाद दिया !कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में जो उम्मीदवार उतारा है वह केवल बरोदा का ही नहीं पूरे देश का चहेता है। जब योगेश्वर दत्त ने 2014 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने दोनों हाथों में तिरंगा पकड़कर लहराया था उसी दिन से लोगों को यकीन हो गया कि यह इंसान आगे चलकर बहुत कुछ करेगा ! पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज दावा करते हुए कहा कि इस बार बरोदा की जनता पूरी तरह से बदलाव करने के मूड में है और भाजपा इस बार बरोदा में कमल का फूल खिलाने जा रही है।पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बरोदा हलके से पहलवान योगेश्वर दत्त का बरोदा की जनता ने बखूबी साथ निभाया परंतु समय कम होने की वजह से हम कुछ मतों से हार गए। इस बार मुझे पूर्ण विश्वास है की योगेश्वर दत्त को बरोदा हलके से भारी मतों से जीत प्राप्त करेंगे ।

बरोदा हलके से हमारा उम्मीदवार 30000 मतों से जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंचेगा और बरोदा का सरकार में नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी,युवा और ईमानदार योगेश्वर दत्त को बरोदा की जनता ने जाती-पाती के भेद से ऊपर उठकर अपना लिया है। पहलवान की अपनी कोई जाति नहीं होती,36 बिरादरी का घी पी पीकर,योगेश्वर पहलवान बने है। मैं बरोदा की जनता से आह्वान करूंगा कि वह कमल के निशान वाला बटन दबाकर पहलवान योगेश्वर दत्त को विजयी बनाएं।इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, पार्षद मुकेश रहेजा, निगरानी कमेटी चेयरमैन धीरज सैनी , धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री, राजेश गाबा , नवीन कौशिक, अश्वनी कुमार, ढिल्लू देवसर , रमेश देवसर राजन मुंजाल, विजय अरोड़ा , संदीप कोकचा, राजीव शर्मा भी उपस्थित थे
