Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बरोदा हलके से हमारा उम्मीदवार भारी मतों से जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंचेगा : रामबिलास शर्मा 

बरोदा हलके से हमारा उम्मीदवार भारी मतों से जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंचेगा : रामबिलास शर्मा 

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2020No Comments3 Mins Read

भिवानी : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा आज गांव सिकंदरपुर माजरा, ठसका, भंडेरी तथा सपरा में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वरदत्त के समर्थन में प्रचार करने के बाद लौटे  पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार “हरियाणा एक – हरियाणवी एक” के नारे के साथ बिना किसी जात-पात वह क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश में विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है। और इसी कड़ी में वह अग्रसर भी है।रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव बरोदा हलके के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 सालों में बरोदा को इतना पिछड़ा बना दिया है,यहां के लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है,भाजपा की सरकार ने इस इलाके में विधायक के ना होते हुए भी विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। जनता कॉलेज बुटाना को यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की घोषणा हो,आईएमटी स्थापना का कार्य हो,दो महिला कालेजों को मंजूरी देना हो,राइस मिल की स्थापना करवाने का कार्य किया हो या फिर सड़कों को पक्का करना और घर-घर पानी पहुंचाना हो ये सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भाजपा की सरकार ने बरोदा वासियों को मुहैया करवाई। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि योगेश्वर दत्त बड़े दिल के इंसान हैं,ओलंपिक में सिल्वर पदक विजेता की मृत्यु के पश्चात जब वह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए तो वह मैडल योगेश्वर दत्त के नाम कर दिया गया,परंतु योगेश्वर दत्त ने दिल बड़ा करके उस मैडल को लेने से मना कर दिया व उसके साथ मिलने वाली पांच करोड़ की राशि को भी ठुकरा दिया।

इस उपचुनाव में बरोदा हलके की जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छा सबक सिखाएगी यह मेरा विश्वास है !पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बरोदा हलके से पहलवान योगेश्वर दत्त का आपने बखूबी साथ निभाया परंतु समय कम होने की वजह से हम कुछ मतों से हार गए। बरोदा हलके से हमारा उम्मीदवार भारी मतों से जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंचेगा और सरकार में नेतृत्व करेगा। योगेश्वर दत्त ने आप लोगों की सेवा करने के लिए अपने डीएसपी के पद से इस्तीफा दे दिया। अब बारी आप लोगों की है आप उसे सेवा का मौका दें अगर वह आपकी सेवा करने में खरा नहीं उतरता है तो 4 साल बाद आपकी मर्जी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी,युवा और ईमानदार योगेश्वर दत्त को बरोदा की जनता ने जाती-पाती के भेद से ऊपर उठकर अपना लिया है। पहलवान की अपनी कोई जाति नहीं होती,36 बिरादरी का घी पी पीकर,योगेश्वर पहलवान बने है। मैं बरोदा की जनता से आह्वान करूंगा कि वह कमल के निशान वाला बटन दबाकर पहलवान योगेश्वर दत्त को विजयी बनाएं।

Baroda lightly faridabadnews faridabadnews24 our candidate will reach the assembly after winning by heavy votes: Rambilas Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.