हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि अखबार में प्रकाशित समाचार पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम एवं जिला अध्यक्ष एडवोकेट नीता जैन, मूमल जोशी, सिया मेनारिया, कुसुम पंड्या, नूपुर बासु , सोनिका गुप्ता अन्य कार्यकारिणी अपना नैतिक दायित्व निभाते हुए इस वृद्ध माँ को सहायतार्थ भोजन किट की पूर्ण राशन सामग्री, कंबल, ऊनी वस्त्र , साड़ी, मास्क , सैनिटाइजर ,नगदी एवं मुख्य रूप से सांत्वना देने कानपुर मादडी में स्थित उनके घर पहुंचे। साथ ही इस वृद्ध मां को पूर्ण आश्वासन दिलाते हुए बताया कि व्हाट्सएप पर हुई माँ_ बेटे कि पहचान से दस साल से लापता जो बेटा सोशल मीडिया के , मेघालय मे मिला अब वे इस शिलांग जाने मे असमर्थ उदयपुर के बेटे को उदयपुर वापस लाने में पूरा सहयोग करेंगी। जल्दी वे उनके बेटे को वापिस लाने की पूरी विधिक कार्रवाई करेंगे।

