हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा नवरात्र के अवसर पर ऑनलाइन गरबा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर आठ दिनों का था। इस गरबा प्रशिक्षण की प्रशिक्षक श्रीमती सोनिया मड़ावी जी, नागपुर थी। उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से गूगल मीट पर लाइव प्रशिक्षण दिया व वीडियो बनाकर गरबा समूह में भेजा।जिससे सभी सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया व अपना वीडियो समूह में साझा किये। इस प्रशिक्षण में डॉ कोमल जायसवालजी, छिंदवाड़ा; नंदिता चौबे जी ,नरसिंहपुर; मीना तिवारीजी,नागपुर; रश्मि अवस्थी जी,नागपुर; ज्योति यादव जी,नागपुर; वंदना कोरी जी, नरसिंहपुर; हर्षा बनोदे जी, छिंदवाड़ा, अदिती भारद्वाज, चंडीगढ़, उर्मिला सिंह जी, छिंदवाड़ा आदि लोगों ने सहभाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-अदिती भारद्वाज जी चंडीगढ़, द्वितीय स्थान -रश्मी अवस्थी जी नागपुर, तृतीय स्थान-नंदिता चौबे जी, नरसिंहपुर, मीना तिवारी जी ,नागपुर को प्राप्त हुआ । बाकी सभी सदस्यों ने बहुत अच्छा प्रयास किया। ऑनलाइन गरबा प्रतियोगिता की आयोजक धारणा अवस्थी जी (प्रदेश अध्यक्ष- महाराष्ट्र) थी। इस प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से करने के लिये राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन व संचालक अम्बिका शर्मा जी ने गरबा प्रशिक्षक सोनिया मड़ावी जी को शाबाशी भी दी।
