Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिये मौसम पूर्वानुमान, हरियाणा में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देखिये मौसम पूर्वानुमान, हरियाणा में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा राज्य में 14 नवम्बर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क रहने की संभावना है। रात्रितापमान कम व पूर्वी हवा चलने की सम्भावना के कारण सुबह के समय हल्की धुंध/स्मॉग जैसा मौसम तथा बीच बीच मे हल्के बादल रहने की संभावना है।

मौसम आधारित कृषि सलाह
1. तापमान अनुकूल रहने की संभावना को देखते हुए  गेहूं की बिजाई के लिए सिंचित क्षेत्रों के लिए समय पर
बिजाई वाली किस्मों जहां अच्छा पानी उपलब्ध हो तो डब्लू एच 1105, डबलू एच 1184, एच डी 2967 ,एचडी 3086 व डब्लू एच 711 किस्मों के प्रयोग कर बिजाई करे।
यदि कम पानी उपलब्ध हो तो बिजाई के लिए डब्लू एच 1080 , डबलू एच 1142 किस्मों का प्रयोग किया जा सकता है।
बिजाई से पहले  बीज जनित बिमारियों से बचाव के लिए बिजाई से पहले 2 ग्राम वीटावैक्स या बाविस्टिन  या  थाइरम प्रति किलोग्राम बीज की दर से सूखा उपचार अवश्य करें ।


2. देसी चने की बिजार्इ के लिए खेत को अच्छी प्रकार से तैयार कर उन्नत किस्मों एचसी 1 (बारानी व सिंचित क्षेत्रों के लिए) तथा सिंचित क्षेत्रों के लिए एचसी 3 (मोटे दाने वाली किस्म) व एचसी 5 किस्मों का प्रयोग कर बिजाई करे। बिजाई से पहले बीज का राइजोबियम के टीके से उपचार करें।
चने की बिजाई के लिए अन्य बीज उपचार: जड़ गलन बिमारी से बचाने के लिए 2.5 ग्रा. बाविस्टीन प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से उपचारित करे। उखेड़ा रोग से बचाव के लिए बिजाई से पूर्व बीज का उपचार जैविक फफूँदीनाशक ट्राईकोडरमा विरिडी (बायोडरमा) 4 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज + विटावैक्स 1 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से करें।यह प्रक्रिया राईजोबियम से उपचारित करने से पहले कर लें।


3. खेत को अच्छी प्रकार से तैयार कर उत्तम किस्मों के बीजों के साथ आलू की रोपाई पूरी करे। अन्य सब्जियां फूल गोभी, बन्द गोभी की रोपाई करे। पालक, मूली शलगम, गाजर आदि अन्य सीजनल सब्जियों की बिजाई करे।
4. मौसम खुश्क परन्तु परिवर्तनशील रहने की संभावना देखते हुए लगी हुई सब्जियों व फलदार पौधों तथा हरे चारे की फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करे।
5. नरमा कपास की चुनाई जल्दी पूरी करे ताकि गेहूं की बिजाई समय पर की जा सके।
6. धान की कटाई व कढाई करने के उपरांत पराली को भूमि में दबाये व उर्वरा शक्ति को बढाये व आगामी फसल का अधिक उत्पादन प्राप्त करे।
7. किसान भाई फसल बेचने के लिए मंडी में मास्क अवश्य पहन कर रखे तथा सामाजिक दूरी बना कर रखे ताकि कोरेना से बचाव हो सके।

##########$$$$$######
किसान सेवा सर्वोपरि
स्वस्थ किसान स्वस्थ भारत
##########$$$$$#############
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग हकृवि हिसार

faridabadnews faridabadnews24 how will the weather in Haryana be in the next five days See the weather forecast
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.