लाडवा/ हरियाणा : हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अम्बाला से सांसद तथा केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया की माता परवारी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।श्रीमती देवी लगभग 90 वर्ष की थीं और लम्बे समय से बीमार थीं।श्री रामबिलास शर्मा ने आज रस्म पगड़ी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि “जन्म एवं मृत्यु मानव जीवन के दो ऐसे पहलू हैं जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता। जीवन के बाद मृत्यु निश्चित है। इस सच्चाई से हम सब भली भांति परिचित हैं“। उन्होंने कहा कि श्रीमती परवारी मेहनती होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति के विचारों की महिला थीं। उन्होंने श्री कटारिया और शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

