Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया,रोहतक पीजीआइ में अंतिम सांस ली

हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया,रोहतक पीजीआइ में अंतिम सांस ली

faridabadnews24By faridabadnews24November 15, 2020No Comments2 Mins Read

चरखी दादरी : हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। उन्‍होंने रोहतक पीजीआइ में अंतिम सांस ली। उनका वहां इलाज चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही काफी संख्‍या में लोग पहुंचने लगे। वह हरियाणा की प्रथम महिला अधिवक्‍ता, पहली महिला विधायक, हरियाणा विधानसभा में किसी दल की पहली महिला विधायक दल नेता और हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं। चंद्रावती का हरियाणा की राजनीति में कई दशक तक दबदबा रहा और वह महत्‍वपूर्ण पदों पर रहीं। वह हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं। वह 1977 में भिवानी लोकसभ क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं। इसके साथ हर वह हरियाणा विधानसभा की पही विधायक भी बनी थीं। वह हरियाणा में दो बार मंंत्री भी बनीं। वह 1964 में पहली बार मंत्री बनीं और 1966 तक मंत्री रहीं। इसके बाद वह 1972 से 1974 तक राज्‍य में मंत्री रहीं। वह 1982 से 1985 तक हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहीं। चंद्रावती की आपातकाल और उसके बाद भी हरियाणा की राजनीति में महत्‍वपूर्ण याेगदान व स्‍थान रहा। वह 1977 में हरियाणा में जनता पार्टी की अध्‍यक्ष रहीं और इस पर पर 1879 पर रहीं। चंद्रावती को 1990 में पुडुचेरी का उपराज्‍यपाल बनाया गया था। वह फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक पुडुचेरी की उपराज्‍यपाल रहीं। उनके निधन पर विभिन्‍न राजन‍ीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। चंद्रावती को श्रद्धांजलि देने लोग काफी संख्‍या में सुबह से उनके निवास पर आ रहे हैं। उनका पिछले दिनों कूल्‍हा टूट गया था और राेहतक पीजीआइ में उनके इलाज में लापरवाही बरतने पर विवाद भी पैदा हो गया था। इस मामले की जांच के बाद रोहतक पीजीआइ के कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी।

 

breathed his last at Rohtak PGI Chandravati died this morning faridabadnews faridabadnews24 senior leader of Haryana and former Lt. Governor of Puducherry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.