Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लालाजी का जीवन चरित्र आज भी हमें देश के लिए सबकुछ बलिदान करने की प्रेरणा देता है : रीतिक वधवा

लालाजी का जीवन चरित्र आज भी हमें देश के लिए सबकुछ बलिदान करने की प्रेरणा देता है : रीतिक वधवा

faridabadnews24By faridabadnews24November 17, 2020No Comments2 Mins Read

भिवानी : 17 नवम्बर 2020,देश के सुप्रसिद्घ स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्र नायक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण करके उन्हे भावभीनी श्रद्घाजंली दी।श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं जिला सचिव सुनील चौहान ने कहा कि भारतीय आजादी आंदोलन के इतिहास में लाला लाजपत राय का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। देश के लिए किया गया उनका बलिदान व योगदान कोई भी भारतवासी कभी भी नही भूला सकता। जिस तरह आजादी आंदोलन के समय लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों से लोहा लिया व युवा शक्ति को आजादी की लड़ाई लडऩे की प्रेरणा दी, वह हमारे लिए आज भी गौरव की बात है।रोलट एक्ट के खिलाफ लाहौर में प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों का नेतृत्व करते समय जिस बर्बरता के साथ अंग्रेजी हकूमत ने उन पर व आजादी आंदोलन के दिवानों पर लाठिया बरसाई थी, उससे लालाजी के सिर पर गहरी चोटे लगी थी। उन्ही लाठियों की चोट से 17 नवम्बर 1928 को लालाजी ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। लाठियों से बुरी तरह घायल लाला लाजपत राय ने उस समय कहा था कि उनके सिर पर पड़ी एक-एक लाठी अंग्रेजों के लिए कफन का काम करेगी, लालाजी की वह भविष्यवाणी बाद में सही साबित हुई। उनके बलिदान से उस समय के पंजाब सहित पूरे देश में युवा शक्ति के मन में अंग्रेजों के खिलाफ जो आक्रोश की भावना उत्पन्न हुई थी, उस भावना ने ही 15 अगस्त 1947 को देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण काम किया। धार्मिक  सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय कुमार ने कहा कि लालाजी का जीवन चरित्र आज भी हमें देश के लिए सबकुछ बलिदान करने की प्रेरणा देता है।  आज हमे उनके दिखाये गए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेते हुए जीवनभर अन्याय, शोषण, गैरबराबरी, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ता के साथ लडऩे का सकंल्प लेते हुए उन्हे श्रद्घासुमन अर्पित करने चाहिए। इस अवसर पर  अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा, सतबीर शर्मा  , मनीष , तेज सिंह, डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार,  नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार,  ने भी अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए।

faridabadnews faridabadnews24 Lalaji's life character still inspires us to sacrifice everything for the country: Reetik Wadhwa
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.