हरियाणा : हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का रविवार को निधन हो गया था। वह 92 साल की थीं। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और अपनी श्रद्धांजलि दी । शोक व्यक्त करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि एक वकील और विधायक के रूप में चंद्रावती ने समाज में गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। “वह महिला सशक्तीकरण का एक आदर्श उदाहरण थीं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से भाग लिया। उनके निधन ने देश और राज्य की राजनीति में एक शून्य छोड़ दिया है।इस अपूरणीय क्षति पर उनके परिवार और अनुयायियों के साथ मेरी संवेदना है।

