Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपकी जेब पर पडेगा सीधा असर, आज से बदल जाएंगे ये 5 नियम, देखिए

आपकी जेब पर पडेगा सीधा असर, आज से बदल जाएंगे ये 5 नियम, देखिए

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2020No Comments3 Mins Read

1 दिसंबर 2020 यानि आज से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव होने वाला है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं।

 

आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…

1. 24 घंटे मिल सकती है RTGS सुविधा 

दिसंबर से बैंकों के पैसों के लेन-देन से जुड़ा नियम बदल सकता है। आरबीआई ने 24 घंटे के लिए आरटीजीएस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था। अभी ये सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मिलती है। यानी दिसंबर से आरटीजीएस के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।

2. बदलेंगी रसोई गैस की कीमतें 

हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव करती है। यानी 1 दिसंबर से देशभर में रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे। बीते महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

3. अब किस्त नहीं देने पर बीमा पॉलिसी नहीं होगी बंद

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अधिकतर लोगों की जॉब चली गई है, जिसकी वजह से वे बीमा पॉलिसी की किस्त समय पर नहीं भर पा रहे हैं। वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि खर्च ज्यादा आने की वजह से लोग पॉलिसी सही समय पर नहीं भर पाते हैं। ऐसे में उनकी पॉलिसी बंद हो जाती है। इसलिए बीमा कंपनियों ने इसमें बदलाव कर दिया है, जिसके मुताबिक अब 5 सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50 फीसदी तक घटा सकता है। यानी कि वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है।

4. एक दिसंबर से चलाई जाएंगी ये नई ट्रेनें

भारतीय रेलवे 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। कोरोना संकट के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है, इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल दोनों शामिल हैं।

5. PNB से पैसे निकालने का बदलेगा नियम

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 दिसंबर 2020 से एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव कर दिया है। पीएनबी के ग्राहकों को 10000 रुपए से ज्यादा की निकासी के समय OTP भेजा जाएगा। उस ओटीपी को ग्राहकों को एटीएम मशीन में दर्ज करना होगा। पीएनबी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 1 दिसंबर से अपना मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं, ताकि ओटीपी आने पर उसे एटीएम मशीन में दर्ज कर सकें।

faridabadnews faridabadnews24 See these 5 rules will change from today Your pocket will have a direct impact
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.