Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए आपके शहर में क्या है भाव, आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

जानिए आपके शहर में क्या है भाव, आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

faridabadnews24By faridabadnews24December 4, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 20 पैसे तो डीजल के दाम में 23 पैसे की बढ़ोतरी की। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 82.86 रुपये और डीजल 73.07 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इससे पहले बीते अगस्त में डीजल 73 रुपये से ऊपर चल रहा था।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 82.86 रुपये, 84.37 रुपये, 89.52 रुपये और 85.76 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 73.07 रुपये, 76.64 रुपये, 79.66 रुपये और 78.45 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। दुनिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने से कुछ देशों में लॉकडाउन हो सकता है। लेकिन, चीन में क्रूड की मांग बढ़ रही है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी दिख रही है। वहीँ अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 83.02 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 85.43 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 82.14 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 82.94 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। अगर डीजल की बात की जाए तो नोएडा में डीजल 73.48 रुपये प्रति लीटर, पटना में डीजल 78.36 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 77.33 और लखनऊ में डीजल 73.41 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। 

faridabadnews faridabadnews24 Know what is the price in your city today the price of petrol and diesel has increased again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.