भिवानी / 07 दिसम्बर : भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को वो कानूनी अधिकार दे रहे हैं जो किसानों को 70 वर्ष पहले ही मिल जाने चाहिए थे। एनडीए सरकार फसलों की एमएसपी में लगातार वृद्धि कर रही है, भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की जिन सिफारिशों को कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2006 में ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उन्हें वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया है। केंद्र की मोदी सरकार किसानों की फसलों के मूल्य में लगातार वृद्धि कर रही है । उन्होंने ने कहा कि फसलों के एम एस पी ज्यादा मिलने से किसानों की दशा में काफी सुधार आ रहा है और किसानों को आमदनी ज्यादा हो रही है। नरेंद्र मोदी सरकार शुरू से ही ऐसे कदम उठा रही है जिससे देश में किसानों की आय दोगुनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि अब तक अपेक्षित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक से अधिक बजटीय आवंटन मिले तथा साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार कर विश्व वरीयता में इसके सकारात्मक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहां कि आजादी के 70 सालों में किसानों के सशक्तिकरण के लिए जो कदम कांग्रेस पार्टी ने नहीं उठाए थे, उन कदमों को लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 6 वर्षों में साकार किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि और किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं और इसी के लिए उन किसानों से संबंधित तीन कृषि कानूनों को लोकसभा से पास किया है। कृषि सुधार विधेयक में कोई भी प्रावधान ऐसा नहीं है जिससे किसानों को कोई भी नुकसान होने वाला है। लोकसभा द्वारा पारित तीनों कानून कृषि सुधार के विधेयक हैं यह किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हैं, इन के माध्यम से किसानों को स्वतंत्रता मिलेगी। उन्होंने कहां कि इन कृषि कानूनों के लागू होने से किसान नई तकनीक से जुड़ेगा, इसके कारण किसानों की आमदनी में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी।इस अवसर पर धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री, सुनील चौहान , डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार भी उपस्थित थे

