हरियाणा : उदयपुर में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, बेग ऑफ़ स्माइल के सहयोग से संविधान सप्ताह का समापन समारोह 02 दिसंबर को सम्पन मीरा निरक्षित शेल्टर होम मे बालिकाओं हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के निर्देशन मे दिनांक 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक संविधान सप्ताह में किया गया इस अवसर प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट शहनाज़ जी एवं ललिता जी ने शेल्टर होम मे आवासित बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग, जिला अध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार नीता जैन, संयोजक ममता मेनारिया, मिडिया प्रभारी कुसुम पांड्य, सोनिका गुप्ता, नुपुर बासु, मनीषा सिंधवी, बेग ऑफ़ स्माइल से प्रिया सचदेव एवं रुचिका जैन ने शेल्टर होम की बालिकाओं की मदद हेतु तैयार किये गए किट वितरित किए गए।

