हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जिस तरह समाज को हर तरह से ऊपर उठाने का हर संभव प्रयास कर रहा है और उनमें से ही एक प्रयास है पहला सुख निरोगी काया इस हेतु समय-समय पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के सदस्य अपनी योग सेवाएं विभिन्न स्थानों पर देते आए हैं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सिरसा के सदस्य श्रीमती राजबाला निशुल्क योग का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वस्थ जीवन जीने के गुर सिखा रही है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष व चेयरपर्सन श्रीमती अंबिका वशिष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा श्रीमती रेखा ने उनके ‘योग भगाए रोग’ की सोच को समाज में फैलाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की इस सोच की भूरी भूरी प्रशंसा की है

