भिवानी : भाजपाइयों ने साल 2001 में आज के दिन संसद भवन पर हुए हमले की 19वी बरसी पर संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्घाजंली अर्पित की। । शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि 19 वर्ष पूर्व 13 दिसम्बर 2001 को आतंकवादियों द्वारा संसद पर हमला करके देश को बड़ा नुकसान पहुंचाने की योजना को सुरक्षाकर्मियों, दिल्ली पुलिस, सुरक्षाबलों व संसद के वाच एंडवार्ड के कर्मचारियों ने मिलकर नाकामयाब कर दिया था। हालांकि संसद की रक्षा करते हुए देश के 9 जाबांज सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे ! देश आज संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर शहीदों को याद कर रहा है. उन्होंने कहा कि देशवासी अपनी संसद पर हुए कायराना हमले को कभी नहीं भूलेंगे। देशवासी संसद पर आज ही की तारीख में 2001 में हुए कायराना हमले को कभी नहीं भुलाएंगे। देशवासी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वालों के बलिदान एवं बहादुरी को याद करते हैं। देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले ऐसे शहीदों के बल पर ही देश व नागरिक सुरक्षित है। ऐसे बहादुर शहीदों के देशवासी हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे।’’पंकज कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार, ने भी आज के दिन संसद भवन पर हुए हमले की 19वी बरसी पर संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्घाजंली अर्पित की l

