पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह भी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। बता दें कि उन्होंने वीरवार को रोहतक के सांपला में छोटूराम चौक स्थित नीली कोठी में छोटूराम विचार की बैठक में किसान आंदोलन और तीनों कृषि कानूनों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सिर्फ किसानों की राजनीति करेंगे। किसान आंदोलन के मुद्दे पर फिलहाल पार्टी के मंच पर ही बात रखी जाएगी।

बीरेंद्र सिंह बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात करेंगे। रोहतक में छोटूराम चौक स्थित नीली कोठी में छोटूराम विचार मंच की बैठक में गुरुवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक में 4 पूर्व विधायक व बीरेंद्र सिंह के समर्थक में शामिल हुए। आपको बता दें कि बैठक में किसान आंदोलन और तीनों कृषि कानूनों के बारे में सकारात्मक परिणाम निकालने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में भविष्य में किसानों की मांगों को लेकर तमाम प्रकार के निर्णय लेने के लिए बीरेंद्र सिंह को अधिकृत किया गया।
इसके अलावा तय हुआ कि 18 दिसंबर को किसानों की मांगों के समर्थन में सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धरना व उपवास रखा जाएगा। इसमें छोटूराम की विचारधारा को मानने वाले 140 लोग शामिल होंगे।

