हरियाणा : सोमवार को साल 2020 की अंतिम बैठ्क छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग जिले में भिलाई, सुपेला में स्थित काफ़ी हाउस में ली गयी। इस बैठ्क का मुख्य उद्देश्य आने वाले 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस मनाने के विषय में चर्चा थी। सनातन धर्म में तुलसी जी के महत्व को लोग आजकल भूलते जा रहे है। इसी उद्देश्य को लेकर इस महान पर्व को आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस की बजाय तुलसी दिवस मनाने की चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती टाटा शोभा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू जी, प्रदेश महामन्त्री सकीना खातून जी, प्रदेश सचिव रेनुका ताम्बेकर जी, जिला अध्यक्ष नन्दा पांडे जी, जिला महामन्त्री रुना शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला गुप्ता जी, कोषा अध्यक्ष रुपा दलाई जी, मन्त्री मन्जू यादव जी, मन्त्री निशा जी शामिल रहे।

