हरियाणा : हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ने लगी हैं। बता दें कि हिसार व करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 27 व 28 दिसंबर को शिमला में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में हाेगा। 28 व 29 दिसंबर को हरियाणा में शीतलहर चलने व पाला जमने की संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है।

