छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की छत्तीसगढ़ प्रदेश की शाखा ने दुर्ग जिले में 25 दिसम्बर क्रिसमस दे कि जगह तुलसी दिवस मनाया। राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी के संयोजन में प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी ने अपनी प्रदेश और दुर्ग जिले की टीम द्वारा तुलसी मैया को तिलक लगाकर, जल, फल फूल अर्पित कर तुलसी पूजन का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन के साथ साथ जरुरत मन्दो को गरम टोपी, जुराब, मोजे, चाय एव अल्पाहार वितरित किया गया। सभी बहनो ने अपना योगदान दिया। प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी, प्रदेश महामंत्री सकीना जी, जिला महामन्त्री रुना शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला जी, हेमा साहू जी, कोषा अध्यक्ष रुपा दलाई जी एवं टाटा शोभा जी उपस्थित हुए।सनातन धर्म के तुलसी पूजन दिवस पावन पर्व पर हमारी छोटी बहनो ने बडो से आशीर्वाद लेते हुए तुलसी दिवस की एक दूसरे को तिलक कर बधाई दी।

