भिवानी : देश के महान वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के जनक कहे जाने वाले डॉ विक्रम साराभाई की आज पुण्यतिथि है। डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिले के गांव ढाणा लाडनपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कीभारत में अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक, डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन। जो इंसान भारी कोलाहल में भी संगीत को सुन सकता है, वह महान उपलब्धि को प्राप्त कर सकता है वह महान व्यक्तित्व विक्रम साराभाई है। जहां विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए डॉ विक्रम साराभाई,को सदैव याद रखेगा! उन्होंने कहा कि डॉ विक्रम साराभाई, परमाणु उर्जा आयोग के चेयरमैन भी रहे साथ ही उन्होंने अहमदाबाद क अन्य उधोगपतियों की मदद से आईआईएम अहमदाबाद की भी स्थापना की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेटेलाईट इंस्ट्रक्शनल टेलीवीजन एक्सपेरिमेंट (साईट) के के लांच में भी डॉ साराभाई की अहम भूमिका रही । देश के पहले सेटेलाईट आर्यभट्ट को भी लांच करने में इनकी अहम भूमिका रही। डॉविक्रम साराभाई को 1962 में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार और 1966 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1971 में महज 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके मरणोपरांत 1972 में डॉ साराभाई को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।डॉ विक्रम साराभाई, ने विज्ञान को नया आयाम दिया। अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, जो युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा’।इमरान बापोड़ा , दीपक तंवर , अमित कुमार, राजन मुंजाल, राजेश यादव, डा. योगेश, राजेंद्र कुमार, महाबीर शर्मा, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, विजय कुमार, ने भी महान वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के जनक कहे जाने वाले डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए I

