हरियाणा : प्राचीन परम्परानुसार पशु – पक्षी, जीव – जन्तुओं के लिए पौष के महीने (मलमास) में बड़ा, गुलगुला, पकौड़ी खिलाने की परम्परा थी! पहले इन्हे ही खिलाकर बाद में स्वयं खाते थे! इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए – राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर (राज:) की टीम द्वारा आप सभी दानदाता, भामाशाहों के सहयोग से गौमाता के लिए गौ – पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन 3-1-2021 रविवार को श्री करणी माता गौशाला, चेलासी, सालासर रोड़ सीकर में किया गया ! जिसमें 200 किलो आटे एवं 100 किलो गुड़ मिश्रित गुलगुला, 25 किलो दाल का बड़ा, 27 क्विण्टल मूली खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया गया ! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य गौसेवा के साथ – साथ सभी परिवारजनों का आपस में मिलना, परिचय करना, बच्चों का मनोरंजन और सभी ने गौमाताओं के साथ भजन एवं भोजन दोनों का आनंद लिया! जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने बताया कि शेखावाटी के प्रसिद्ध गिटार वादक अंकित अवस्थी ने संगीत सुनाकर समा बाँध दिया! जिससे सभी आनन्दित हुए! संयुक्त मंत्री ज्योत्सना कुमावत ने “गुलाबी आँखें जो तेरी देखी, शराबी ये दिल हो गया” ये गाना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया! इस अवसर पर राजेन्द्र दादलीका, महेश सिहोटिया, जोगेन्द्र कुमावत, ललित खण्डेलवाल, ओमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल सोनी, गजानन्द सोनी, सत्यनारायण पटेल, दीपक पटेल,ओमप्रकाश कुमावत, शिवदयाल कुमावत, सरोज सिहाग ,उपाध्यक्ष हेमा थावानी, ज्योति तनवानी, निर्मला केसवानी, भावना, विनिता सोनी, रचना सोनी, बबीता सोनी आदि उपस्थित रहे! जय गौमाता – जय गोपाल

