हर मां-बाप को अपने बच्चों को सफलता की सीढ़ीयां पर चढ़ता देख सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। वह खुशी और भी बढ़ जाती है जब माता-पिता अपने बच्चों के अपने से उंचे पद पर बैठा हुए देखते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है आंध्र प्रदेश के तिरुपति में, जहां एक इंस्पेक्टर की बेटी डीएसपी बनी है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सोशल सैल्यूट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसे खुब प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्याम सुंदर की बेटी जेसी प्रसांति प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त की गयी हैं। ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सैल्यूट किये जाने की तस्वीर रविवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट की।

ट्वीट में तस्वीर के साथ कहा गया है, आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार को साथ लाता है! सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी ही बेटी जेसी प्रसांति जो कि डीएसपी हैं को गर्व और सम्मान के साथ सलाम कर रहे हैं।
पिता ने जब अपनी ही बेटी को सलाम किया, तो वहां मौजूद सभी की आंखें खुशी से भर आयी। 3 जनवरी को साझा किया गये इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। रविवार को ट्वीर पर किये गये इस पोस्ट को अब तक दस हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं इसे 2 हजार बार रिट्वीट भी किया गया है। कुछ लोग पोस्ट की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पिता-पुत्री के अविश्वसनीय क्षणों की सराहना कर रहे हैं।

