फरीदाबाद ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जिला उदयपुर, राजस्थान की मासिक बैठक 3/01/2021 रविवार को उदयपुर कार्यालय पर सम्पन हुई । बैठक में संगठन की ह्यूमन राइट्स सेल की प्रदेश अध्यक्ष व उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग जी ने मीटिंग मे मौजूद सभी कार्यकारिणी को वर्ष 2021 में होने वाले सारे कार्यक्रमों का एजेंडा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं चेयरपर्सन अंबिका जी शर्मा के निर्देशानुसार मीटिंग में नए सत्र की कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र भी दिए गए। प्रियंका कंडा ने आगे आने वाले माह मे होने वाले कार्यक्रम की रणनीतियों पे चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किये। बैठक मे आई टी सेल इंचार्ज सोनिका गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुसुम पंड्या, विद्या मेनारिया, कोषाध्यक्ष सिया मेनारिया, रीना सलूजा, ज्योति अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

