हरियाणा : हरियाणा सरकार ने डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा दिया है। हरियाणा के गृह सचिव ने आदेश जारी किए हैं। मनोज यादव का कार्यकाल फरवरी माह तक था, जिसको बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग के आधार पर मौजूदा डीजीपी मनोज यादव को इस पद पर सेवा विस्तार दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्र मनोज यादव 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले मनोज यादव केंद्र सरकार में भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

