Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन बातों का रखें ख्‍याल, बच्‍चों की सेहत के लिए खतरनाक है बढ़ रही सर्दी

इन बातों का रखें ख्‍याल, बच्‍चों की सेहत के लिए खतरनाक है बढ़ रही सर्दी

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2021No Comments3 Mins Read

जनवरी का पहला सप्ताह बीतने को है और अब यही कोई 15-20 दिन कड़क सर्दी की चपेट में रहने के पूर्वानुमान हैं। सर्दी के इस मौसम में अधिकांश घरों में बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार, सीने में कफ, उल्टी-दस्त से ग्रसित रहते हैं। उपचार कराने में लेटलतीफी की तो बच्चों को निमोनिया भी हो जाता है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे इन्हीं बीमारियों में गंभीर पाए जा रहे हैं। कारण सिर्फ एक है बच्चों की सेहत के प्रति अभिभावकों की लापरवाही। इस मौसम में अनदेखी से बच्चों पर क्या विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और बीमारियों पर फौरन काबू पाने के लिए क्या करें, बता रही है यह विशेष रिपोर्ट।

बच्चों में हो रही है ये बीमारियां

सर्दी, जुकाम, बुखार, सीने में कफ जम जाना, निमोनिया, सांस की गति तेज होना, गुर्दे की बीमारी, दिल की बीमारी, झटके आना।

नाक बंद तो डालें गुनगुना पानी

जिन बच्चों में मुंह से सांस लेने का बोध नहीं होता, यदि जुकाम होने पर उनकी नाक से सांस आने-जाने में दिक्कत महसूस हो रही है, नाक से सांस लेते समय कुछ आवाज आ रही है तो इसका घर पर ही त्वरित उपचार करें। पानी में नमक डालकर गुनगुना कर लें। उसकी बूंदें (ड्राप) बच्चे की नाक में डालें तो सांस का रास्ता खुल जाएगा।

हो जाए डायरिया तो दें ओआरएस का घोल

बच्चों को इस मौसम में यदि डायरिया हो जाए उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मानित ओआरएस का घोल पिलाते रहें। जिंक सिरप भी दें।

वायरल है तो तीन दिन रहेगी मियाद

बच्चे को सर्दी के मौसम में यदि वायरल बुखार, जुकाम हो गया है तो कम से कम तीन दिन उसे यह बीमारी जकड़े रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे उसका असर कम हो जाएगा। यदि फिर भी बच्चा बीमार है, सुस्ती आ रही है तो उसे किसी योग्य डॉक्टर के पास ले जाने में लेटलतीफी न करें।

कोरोना काल में सावधानी है जरूरी

इन दिनों कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। घर में यदि किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार, कफ जमा होने की शिकायत है और बच्चे को भी उसी दौरान यह बीमारी लग जाए तो लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी कोरोना जांच अवश्य कराएं क्योंकि सर्दी जुकाम बुखार के दौरान सांस लेने में भी दिक्कत होना कोरोना के ही लक्षण हैं।

बच्‍चों की बीमारी के प्रति न बरते लापरवाही

बाल रोग विशेषज्ञ डा. एमवी सिंह ने बताया कि बच्चे अक्सर अपनी बीमारी बता नहीं पाते। उनका ध्यान अभिभावकों को ही रखना होगा। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का इस मौसम में खास ख्याल रखें। चिल्ड्रेन अस्पताल में अच्छे डॉक्टर हैं, बच्चों को वायरल इन्फेक्शन होने पर अस्पताल में दिखाएं। बच्चों की बीमारी के प्रति लापरवाही नुकसानदायक भी हो सकती है।

नंबर गेम

-05 प्रतिशत बच्चों को हो जाता है अस्थमा

-10 प्रतिशत बच्चों को हो जाता है डायरिया

-100 बच्चे औसत प्रत्येक दिन लाए जा रहे चिल्ड्रेन अस्पताल में

-700 बच्चे औसत प्रत्येक दिन लाए जा रहे निजी क्लीनिक में

-70 प्रतिशत बच्चे हो रहे हैं वायरल बीमारियों के शिकार

-02 प्रतिशत बच्चों में पायी जा रही दिल की बीमारी

-05 साल तक बच्चों पर इस मौसम में रखें विशेष ध्यान

faridabadnews faridabadnews24 growing cold is dangerous for children's health Keep these things in mind
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.