हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नरसिंहपुर की बैठक 8/01/2021 शुक्रवार जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे के निवास स्थान पर संपन्न हुई बैठक में 2021 के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरपर्सन अंबिका जी के निर्देशानुसार नए सत्र मैं कार्यक्रमों एजेंडा तैयार किया गया बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नरसिंहपुर के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम अंजू साहू द्वितीय प्रवीणा गोस्वामी तृतीय निशा सोनी रही दूसरी प्रतियोगिता में प्रथम शिखा साहू द्वितीय ममता मिश्रा एवं तृतीय प्रवीण गोस्वामी रही। बैठक में श्रीमती सरला पांडे विवेक पांडे सुनंदा भट्ट पूर्णिमा शुक्ला वंदना कोरी नीरा बुधौलिया प्रवीण गोस्वामी ममता मिश्रा शिखा साहू अंजू साहू निशा सोनी पूनम जैन रंजना जैन उपस्थित रही l

