Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अच्छी खबर इस प्रतियोगिता में मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार, हरियाणा में कॉलेज विधार्थियों के लिए

अच्छी खबर इस प्रतियोगिता में मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार, हरियाणा में कॉलेज विधार्थियों के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2021Updated:January 13, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने राज्य स्तर पर कॉलेज विद्यार्थियों के लिए वार्षिक स्टार्ट अप प्रतियोगिता (सुप्रति) की शुरुआत की है। प्रदेश स्तर पर विजेता विद्यार्थी को पांच लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्टार्ट अप प्रतियोगिता के तहत राज्य का प्रत्येक कॉलेज अपने सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट अप विचारों को निदेशालय को भेजेगा। इसके बाद राज्य स्तर की समिति पांच स्टार्ट अप को शार्ट लिस्ट करेगी। इस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी को पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए हरियाणा सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक कार्यक्रमों का राज्य में आयोजन किया गया।

राज्य भर में छात्र उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय को 30 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है। इसके तहत 07 (सात) राज्य विश्वविद्यालयों के परिसर में ऊष्मायन केंद्रों (incubation centres) की स्थापना की गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम स्टेकहोल्डर्स को विश्वस्तरीय संरचना और सुविधाएं प्रदान करने के लिए गुरुग्राम में नवाचार और स्टार्टअप हब 1.20 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में शुरू हो गया है।  विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाने वाली सरलीकृत प्रक्रियाओं के साथ स्टार्टअप्स, इन्क्यूबेटर्स, एकेडेमिया, इंडस्ट्री पार्टनर्स, मेंटर्स के लिए एक समर्पित स्टार्टअप पोर्टल बनाया गया है।पूरे राज्य में 100 से अधिक बाहरी स्टार्टअप्स को भी सुविधा प्रदान की जा रही है। महिला उद्यमियों के बीच नवाचार सेटअप और संचालन में उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रौद्योगिकी नवाचार लैब भी तैयार है। हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्त महाविद्यालयों में विद्यमान प्लेसमेंट केंद्रों के भीतर उद्यमिता विकास क्लब स्थापित करने के लिए नीति बनाई है। नवोदित उद्यमियों की सुविधा के लिए, उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेटर स्थापित करने की नीति बनाई है।

वर्तमान में, विभाग ने पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज में कुल 3000 वर्ग फीट के शेल स्पेस के साथ सफलतापूर्वक इनक्यूबेटर स्थापित किया है। उद्यमियों के नेटवर्क का निर्माण हो रहा है जिसमें  पंचकूला, रायपुररानी और बरवाला कॉलेजों के छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी है। इन इनक्यूबेटरों का उद्देश्य युवा उद्यमियों को स्टार्टअप बनाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा, हरियाणा के विभिन्न संस्थानों में एक नवाचार केंद्रित माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। अब विभाग ने चार और कॉलेजों में भी 4 और इनक्यूबेटर स्थापित किए हैं।

 

faridabadnews faridabadnews24 for college students in Haryana Good news: 5 lakh prize will be given in this competition
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.